---विज्ञापन---

Religion angle-right

Sankasthi Chaturthi 2024: संकष्टी चतुर्थी पर इन 3 उपायों से खुश होंगे विघ्नहर्ता गणेश, धन-धान्य में होगी बढ़ोतरी!

Sankashti Chaturthi 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक साल आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी चतुर्थी मनाई जाती है। पितृपक्ष में इन पड़ने के कारण भगवान गणेश की पूजा का यह विशेष दिन और भी खास बन गया है, जिसमें किए गए उपायों से विघ्नहर्ता गणेश प्रसन्न होते हैं और कृपा बरसाते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Sankashti Chaturthi 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार, इस समय आश्विन का महीना चल रहा है। हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार, इस महीने का कृष्ण पक्ष पितरों और पूर्वजों के तर्पण और पिंडदान के लिए समर्पित है। वहीं इस माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि भगवान गणेश को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन गणपति की विधि-विधान से पूजा करने से सभी कष्टों से मुक्ति मिल जाती है।

व्रतराज ग्रंथ के अनुसार, आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी कहते हैं। विघ्नहर्ता श्री भगवान गणेश को समर्पित यह व्रत शनिवार 21 सितंबर, 2024 यानी आज मनाया जा रहा है। मान्यता है कि इस दिन विघ्नहर्ता श्री भगवान गणेश की शुभ मुहूर्त में पूजा करना बेहद फलदायी होता है। साथ ही इस कुछ खास उपायों को करने से गणेश जी खुश होते हैं और धन-धान्य में बढ़ोतरी करते हैं। आइए जानते हैं, क्या है ये उपाय?

---खबर नीचे जारी है---

संकष्टी चतुर्थी के लाभकारी उपाय

धन वृद्धि के उपाय

यदि आपके बहुत प्रयास के बावजूद धन संकट समाप्त नहीं हो रहा है, तो आप आश्विन माह की विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी के मौके पर इस उपाय को कर लाभ उठा सकते हैं। भगवान गणेश की कृपा से इस उपाय को करने से आपकी कमजोर आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो जाएगी। आश्विन संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश के सामने लाल रंग का कपड़ा लेकर उसमें श्रीयंत्र और सुपारी बांधकर रख दें। उसके बाद गणेश भगवान की पूजा करें। पूजा की समाप्ति होने के बाद लाल कपड़े में रखी वस्तुओं को तिजोरी में रखें। ऐसा करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलती है। साथ ही धन-धान्य में वृद्धि होती है।

ये भी पढ़ें: Guru Nakshatra Gochar: दिवाली के बाद राजा जैसी जिंदगी जिएंगी ये 3 राशियां, गुरु कृपा से बिजनेस-नौकरी में होगा खूब लाभ!

---खबर नीचे जारी है---

सर्वबाधा मुक्ति उपाय

आश्विन संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा करें। पूजा में 5 सुपारी, 5 पान के पत्ते, 5 इलायची और 5 लौंग जरूर रखें। मान्यता है कि ऐसा करने से विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश सहित माता ऋद्धि और सिद्धि भी प्रसन्न होती हैं। वे अपने भक्तों पर कृपा बनाए रखते हैं। माना गया है कि इस तरह उपाय करने से जीवन में आने वाली सभी बाधाओं से मुक्ति मिलती है।

सर्व मनोकामना पूर्ति उपाय

भगवान श्री गणेश को प्रसन्न करने के लिए संकष्टी चतुर्थी के दिन शमी वृक्ष के पूजन को बेहद फलदायी माना गया है। शमी वृक्ष को खेजड़ी भी कहते हैं। इसकी पत्तियां भी विघ्नराज गणेश को दूर्वा घास की ही तरह बहुत प्रिय है। इसलिए आश्विन संकष्टी चतुर्थी के दिन गणेश जी की पूजा में शमी वृक्ष के पत्ते अवश्य शामिल करें। आप चाहें तो गणेश जी के मंदिर में जाकर उन्हें शमी वृक्ष के पत्ते अर्पित भी कर सकते हैं। मान्यता है कि इस उपाय को करने से व्यक्ति को को बल, बुद्धि, विद्या, धन और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: Sharad Purnima 2024: चांद की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर? जानें महत्व और नियम

ये भी पढ़ें: Jitiya Vrat 2024: ये 5 चीजें बनाती हैं जितिया व्रत को खास, नहीं खाईं तो अधूरा रहेगा व्रत!

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Sep 21, 2024 09:43 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। साल 2015 से वे धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं और इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola