Small Ears People Personality: सामुद्रिक शास्त्र को ज्योतिष शास्त्र का ही एक हिस्सा माना जाता है, जो कि प्राचीन भारतीय विद्या है। इसके जरिए शरीर के अंगों के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव और फ्यूचर का विश्लेषण किया जाता है। इसमें अंगों के छोटे और बड़े से भी महत्वपूर्ण संकेत मिलते हैं। यहां तक कि व्यक्ति के छोटे कान भी उनके बारे में बहुत कुछ बताते हैं। इससे व्यक्ति की खूबियों और कमियों के बारे में पता चलता है। इसके अलावा ये भी पता चल सकता है कि उनके लिए नौकरी करना अच्छा रहेगा या वो खुद के बिजनेस से खूब पैसे कमाएंगे। चलिए जानते हैं छोटे कान वालों की खूबियों और शुभ करियर के बारे में।
छोटे कान वालों की खूबियां
- मेहनती
छोटे कान वाले व्यक्ति मेहनती होते हैं। ये हर काम को पूरा करने की कोशिश करते हैं और आसानी से गिव अप नहीं करते हैं।
- प्रैक्टिकल
जिन लोगों के छोटे कान होते हैं, वो बहुत प्रैक्टिकल होते हैं। ये लोग आसानी से लोगों की बातों में नहीं आते हैं और चुपचाप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मेहनत करते हैं।
- चतुर
छोटे कान वाले बहुत चतुर होते हैं। इन्हें अपना काम निकलवाना बहुत अच्छे से आता है।
ये भी पढ़ें- Hair on Ears: अजीब लेकिन अहम संकेत है कान पर बाल का उगना, जानिए क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र
क्या छोटे कान वालों की आयु कम होती है?
अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा कि जिन लोगों के कान छोटे होते हैं, उनकी आयु कम होती है। सामुद्रिक शास्त्र की मानें तो ये सच नहीं है। ये जरूरी नहीं है कि छोटे कान वालों की आयु कम होती है। इन लोगों के लिए खुद का बिजनेस करना ज्यादा अच्छा रहता है। नौकरी के मुकाबले ये लोग खुद के काम में अच्छा प्रदर्शन करते हैं और जीवन में खूब पैसा कमाते हैं।
बड़े कान वालों की खूबियां
बड़े कान को लंबी आयु का प्रतीक माना जाता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, लोगों के जितने लंबे कान होते हैं, उनके जीने की संभावना ज्यादा होती है। इसके अलावा इन लोगों का दिमाग भी बहुत तेज होता है। जो भी काम ये मन लगाकर करते हैं, उसमें इन्हें सफलता जरूर मिलती है। इन लोगों के कम उम्र में फेमस होने की भी संभावना होती है।
कानों पर बाल आने के संकेत
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, कानों पर घने बाल आना अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र का प्रतीक है। जबकि कानों पर हल्के और मुलायम बाल आना बुद्धिमत्ता और गहरे ज्ञान का प्रतीक है। ऐसे लोग जीवन में धन और नाम दोनों कमाते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष सामुद्रिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
Karwa Chauth 2026 Date: कब रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत? नोट कर लें सही तारीख और चंद्रोदय का समय
52 mins agoShri Pitar Ji ki Aarti: पितृ पक्ष में श्राद्ध और तर्पण के बाद जरूर करें पितरों की आरती, यहां पढ़ें श्री पितृ आरती
4 hrs agoVideo: पितृदोष से सावधान! परेशानियों से घिर जाएगा आपका खुशहाल जीवन, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
5 hrs agoKaalchakra: पिंडदान करना क्यों माना जाता है महादान? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए इसका महत्व
7 hrs agoPitru Paksha 2026: पितृ पक्ष के दौरान क्या सच में पृथ्वी पर आते हैं पूर्वज? जानिए दानवीर कर्ण से जुड़ी पौराणिक कथा
8 hrs agoSarva Pitru Amavasya 2026: कब है सर्वपितृ अमावस्या? जानिए सही तारीख और श्राद्ध कर्म के लिए शुभ मुहूर्त
9 hrs agoDurga Puja 2026: कब है दुर्गा पूजा 2026? नोट कर लें शुरुआत से लेकर विसर्जन तक की तारीख
10 hrs agoChanakya Niti: खुशहाल जीवन को मुश्किलों से भर सकते हैं 4 तरह के लोग, आचार्य चाणक्य के श्लोक से जानें
23 hrs agoSwapna Shastra: कैसा होता है सपने में पितरों का दिखना? जानिए उनके हंसने-रोने और खाना मांगने का मतलब
1 day agoVideo: पितृ पक्ष में जरूर करें तिल और कुशा का उपाय, पितरों के प्रसन्न होने से घर आएगी खुशहाली
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines