सिर पर चक्र बनना शुभ है या अशुभ? जानें भंवर को लेकर क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

Hair Whorl On Head Astrology: क्या आपके भी सिर पर चक्र यानी भंवर बना हुआ है? अगर हां, तो इससे आपको अपने भविष्य से जुड़े कई राज पता चल सकते हैं. दरअसल, सामुद्रिक शास्त्र में भंवर को एक अहम संकेत माना गया है, जिससे व्यक्ति के प्रेम जीवन, करियर, सेहत और आर्थिक स्थिति आदि के बारे में बहुत कुछ पता चलता है.

Hair Whorl On Head Meaning

Credit- Freepik

Hair Whorl On Head Meaning: आज के समय में बाल झड़ने की समस्या आम है. लेकिन इसके साथ ही कई लोगों के सिर पर भंवर यानी चक्र भी बन जाता है. किसी भी उम्र में किसी को भी ये समस्या हो सकती है. हालांकि, इस स्वास्थ्य लक्षण का सामुद्रिक शास्त्र में भी खास महत्व है. सामुद्रिक शास्त्र में इसे भविष्य का अहम संकेत माना गया है, जिससे व्यक्ति के स्वास्थ्य, लव लाइफ, करियर और फ्यूचर को लेकर मन में उठे कई सवालों के जवाब मिल सकते हैं.

विज्ञापन

चलिए जानते हैं सिर पर चक्र बनने का सामुद्रिक शास्त्र में क्या महत्व है और इससे मिलने वाले शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में.

विज्ञापन

दयालु स्वभाव की है निशानी

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के सिर के बीच में एक भंवर (sir par ek chakra hona shubh ya ashubh) होता है, वो काफी दयालु होते हैं. ऐसे लोगों को बहुत जल्दी गुस्सा नहीं आता है. इनके अंदर हर परिस्थिति में खुद को शांत रखने की शानदार कला होती है. अक्सर इनके द्वारा लिए गए फैसले गलत साबित नहीं होते हैं क्योंकि ये अपने जीवन से जुड़ा छोटा सा छोटा फैसला लेने से पहले कई बार सोचते हैं.

सच्चे दिल की है निशानी

जिन लोगों के सिर के एक तरफ एक भंवर (sir par ek bhawar ka matlab) होता है, वो काफी ईमानदार होते हैं. ऐसे लोग दिल के सच्चे और लोगों की मदद करने वाले होते हैं. यदि आप इन्हें कोई काम देते हैं तो उसे वो पूरे दिल और ईमानदारी से करते हैं. इसके अलावा ये अपना हर रिश्ता सच्चाई से निभाते हैं और कभी किसी को धोखा नहीं देते हैं.

विज्ञापन

ऐसे लोगों को बहुत जल्दी आता है गुस्सा

सिर पर दो भंवर (sir par 2 bhawar ka matlab) होना सामुद्रिक शास्त्र में शुभ नहीं माना गया है. ऐसे लोगों का स्वभाव अच्छा नहीं होता है. इन्हें बात-बात पर गुस्सा आता है. गुस्से के चक्कर में कई बार ये अपना और सामने वाले व्यक्ति का नुकसान करवा बैठते हैं. इन लोगों का मन चंचल होता है, जिस कारण ये एक जगह पर ज्यादा समय तक नहीं रह पाते हैं. प्रेम जीवन में भी इनके आए दिन परेशानियां उत्पन्न होती रहती हैं.

विज्ञापन

ऐसे लोगों की सही नहीं रहती है सेहत

जिन लोगों के सिर पर छोटे-छोटे बहुत सारे भंवर (sir par bhawar ka matlab) होते हैं, वो दिल के सच्चे होते हैं. लेकिन अपनी सेहत को लेकर ये परेशान ज्यादा रहते हैं. ऐसे लोगों को स्वास्थ्य समस्याएं होने की संभावना अधिक होती है. हालांकि, इनका दिमाग काफी तेज होता है. यदि ये लोग अपने करियर को लेकर सीरियस होते हैं तो बहुत ही जल्दी कामयाब हो जाते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामुद्रिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ