Samudrik Shastra: कई लोगों के हथेली में और पैर के तलवों में बहुत पसीना आता है. हाथों और पैर में पसीना आने से व्यक्ति को काफी परेशानी होती है. लोगों को सर्दी में भी हथेली पर खूब पसीना आता है. ज्योतिष के मुताबिक, हथेली और पैरों में पसीना आना कई बड़े इशारे करता है. यह कुंडली में शुक्र और मंगल ग्रह के कमजोर होने के कारण होता है. ऐसे व्यक्ति के मन में नकारात्मक विचार आते हैं. रिश्तों में उलझन आती है. हालांकि, मेडिकल कंडीशन में इसे हार्मोन में बदलाव का कारण मानते हैं.
हथेली और पैरों में पसीना आने वाले लोगों को कई बातों का ध्यान रखना चाहिए. ऐसे लोग मूड स्विंग का ख्याल रखें. अपने बच्चों के दुख, परेशानी और तनाव का ध्यान रखें. आप किसी को पहले बहुत प्रेम करते हैं और बाद में नफरत करते हैं तो यह भी सही नहीं होता है. ऐसा करना गलत होता है. यह मंगल के कमजोर होने का संकेत है. इसके कारण मकान, संपत्ति और जमीन के विवाद हो सकते हैं. शुक्र ग्रह के कमजोर होने पर प्रेम, सुख-सुविधाओं और आनंद की कमी होती है.
ये भी पढ़ें – Malavya Rajyog 2025: आज मालव्य राजयोग बनने से शुरू होंगे इन 3 राशियों के अच्छे दिन, खूब मिलेगी धन-दौलत
मंगल के उपाय
कुंडली में मंगल दोष के कारण आप परेशान हैं तो इससे बचने के लिए बड़ों का सम्मान करें. अपने साथ लाल रंग का रुमाल या कोई कपड़ा रखें. मंगलवार का व्रत रखें. इसके साथ ही “ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः” मंत्र का जाप करें. हनुमान जी की पूजा करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें. इन उपायों को करके मंगल दोष के प्रभाव को कम कर सकते हैं.
शुक्र के उपाय
कुंडली में शुक्र ग्रह के कमजोर होने से शुक्र दोष लगता है. आपको गाय को रोटी खिलानी चाहिए. इससे शुक्र ग्रह के खराब प्रभाव को कम कर सकते हैं. गाय को गुड़ खिलाना चाहिए. आपको सफेद चीजों जैसे – दूध, दही, और सफेद वस्त्रों का दान करना चाहिए.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
13 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
14 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
16 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
18 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
20 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines