---विज्ञापन---

Religion angle-right

Samudrik Shastra: ऐसे दांत वाले लोग होते हैं भाग्यशाली, कभी न करें इनकी बातों को इग्नोर

Samudrik Shastra: समुद्र शास्त्र में शरीर के हर अंग के अनुसार व्यक्ति के बारे में बताया जाता है। आइए जानते हैं किस तरह के दांत वाले लोग भाग्यशाली होते हैं?

---विज्ञापन---

Samudrik Shastra: ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों के बारे में बताया जाता है, जिसमें सभी राशियों के स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में जानकारी दिन जाती है। ठीक वैसे ही धार्मिक शास्त्रों में से एक सामुद्रिक शास्त्र है जो व्यक्ति के शरीर के आकार, बनावट आदि के जरिए उनके बारे में जानकारी देता है। चेहरे के आकार, आंखों के रंग, दांतों का शेप, हाथ-पैर की उंगलियों से सामुद्रिक शास्त्र में भविष्य के बारे में जानकारी दी जाती है। इस शास्त्र में कुछ खास दांत वाले लोगों के बारे में भी जानकारी दी गई है।

किसी व्यक्ति के दांत बड़े-बड़े होते हैं तो किसी के छोटे-छोटे, तो कोई ऐसा भी होता है जिनके दांतों के बीच बिल्कुल भी गैप नहीं होता है। जबकि, कुछ लोगों के दांतों के बीच बहुत ज्यादा गैप होता है और सामुद्रिक शास्त्र में ऐसे दांतों वालों के बारे में जानकारी दी गई है। आइए जानते हैं किस तरह के दांत वाले लोगों को भाग्यशाली माना जाता है?

---विज्ञापन---

ऐसे दांतों वाले लोग होते हैं भाग्यशाली

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के दांतों के बीच में गैप होता है वो भाग्यशाली होते हैं। इन्हें समाज में काफी लोकप्रियता मिलती है। दूसरों को सलाह देने में आगे रहते हैं और दूर की सोच भी रखते हैं जिस कारण उनकी बात मान लेने वाला व्यक्ति कभी नुकसान में नहीं रहता है। भाग्य के मामले में भाग्यशाली होते हैं। जिस काम को करने की चाह रखते हैं उसमें जरूर सफल होते हैं।

ये भी पढ़ें- Chanakya Niti: पुरुष और महिलाओं की ये 3 आदतें संबंध को बनाती हैं मजबूत, जानें चाणक्य नीति

---विज्ञापन---

भाग्य और समृद्धि का प्रतीक

ऐसे लोग जिनके दांतों के बीच में गैप होता है उन्हें धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। ऐसे लोगों का व्यक्तित्व आकर्षक होता है और जल्दी लोगों के साथ घुल-मिल जाते हैं। ये लोग बड़े दिल वाले कहलाते हैं और हर समय किसी न किसी की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। धन-वैभव, ऐश्वर्य समेत सभी सुख-सुविधाओं के धनी भी होते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Jan 10, 2025 12:45 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola