Mole On Forehead Meaning as per Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र में शरीर पर तिल के बारे में कई बाते बताई गई हैं. सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति के शरीर की बनावट, चेहरे पर तिल और विशेषताओं से काफी कुछ जान सकते हैं. यह सब व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व और भविष्य की ओर संकेत करते हैं. आज आपको बताएंगे कि, व्यक्ति के माथे पर तिल होना कैसा होता है. आमतौर पर माथे पर तिल होना सौभाग्य, आत्मविश्वास और सफलता का प्रतीक माना जाता है. हालांकि, माथे पर अलग-अलग जगह तिल होने का अलग-अलग मतलब होता है चलिए इसके बारे में जानते हैं.
माथे पर तिल होने का मतलब (Mole On Forehead Meaning)
माथे पर दाहिनी तरफ तिल
सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक, माथे पर दाहिनी ओर यानी सीधी तरफ तिल होना बुद्धिमान होने का संकेत देता है. अगर किसी महिला के माथे पर दाईं तरफ तिल है तो यह धन और समृद्धि भरे जीवन का संकेत होता है. ऐसे लोग भाग्यशाली होते हैं. ऐसे लोग जीवन में सफलता हासिल करते हैं और खूब धन कमाते हैं. यह साहसी, मेहनती और ईमानदार होते हैं.
ये भी पढ़ें – Numerology: क्या है मूलांक 5 वालों की खासियत? विराट कोहली का भी है यही Mulank, जानें खूबियां और खामियां
माथे पर बाईं तरफ तिल होना
जिनके माथे पर बाईं तरफ यानी उल्टी साइड में तिल होता है ऐसे लोग शांत स्वभाव के होते हैं. यह लोग लग्जरी लाइफ जीते हैं. इन लोगों को ब्रांडेड चीजों का शौक होता है. यह लोग पैसे कम बचाते हैं. इन्हें जीवन में सफल होने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है. हालांकि, इन्हें मेहनत का फल मिलता है.
माथे के बीच तिल होना
माथे के बीच में यानी भौंहों के बीच तिल होना भाग्यशाली होता है. माथे पर बीच तिल होने पर आपके ऊपर ईश्वर की पूरी कृपा रहती है. ऐसे लोगों को किसी की मदद की जरूरत नहीं होती है यह लोग अपना रास्ता खुद बनाते हैं. माथे के बीच तिल होने वाले को पारिवारिक सुख, दांपत्य सुख, भूमि सुख मिलता है. इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
9 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
10 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
13 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
15 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
17 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines