Samdudrik Shastra: कहीं आपको भी तो नहीं है पेन चबाने की आदत? कलम भी बताती है पर्सनालिटी और आपका नेचर!

Samdudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, कलम हमारी पर्सनालिटी का एक आईना भी है। पेन का चुनाव, उसे पकड़ने का तरीका और यहां तक कि उसे चबाने की आदत किसी व्यक्ति के अंदर छिपे गुणों और स्वभाव को उजागर करती है। आइए जानते हैं, कैसे एक कलम व्यक्तित्व और स्वभाव को खोल कर रख देता है?

pen-and-personality

Samdudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति की पर्सनालिटी और उसका नेचर केवल उसके शरीर के विभिन्न अंगों के आकार-प्रकार से ही नहीं, बल्कि उसकी पसंद और आदतों से भी जाना जा सकता है। कलम यानी पेन, जिसका हम दैनिक जीवन में लिखने में उपयोग करते हैं, भी हमारी पर्सनालिटी के बारे में कई बातें बताती है। साथ ही आपने यह भी गौर किया होगा कि बहुत से लोग काम करते समय या सोचते समय पेन को होठों से लगा लेते हैं या चबाने लगते हैं। इससे भी और कलम पकड़ने के ढंग से भी लोगों के व्यक्तित्व के उसके स्वभाव का पता चलता है। आइए जानते हैं कि कलम कैसे आपके कई राज बयां कर देते हैं?

विज्ञापन

पॉजिटिव भी होते पेन चबाने वाले

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, पेन चबाने वाले लोग पॉजिटिव भी होते हैं। जो लोग बैठे-बैठे अक्सर पेन को चबाते रहते हैं, वे इंसान क्रिएटिव होते हैं। यह देखा गया है ऐसे लोग हर चीज में अपने आइडिया और इनोवेशन का यूज कर कुछ-न-कुछ क्रिएटिविट काम करते हैं।

विज्ञापन

पेन पकड़ने का तरीका

माना जाता है कि पेन पकड़ने का तरीका, दाएं हाथ में या बाएं हाथ में, आपकी बुद्धि-विवेक का परिचय दे देता है। सामुद्रिक शास्त्र मानता है कि जो व्यक्ति बाएं हाथ से पेन को पकड़ते हैं, वे दाएं हाथ वाले इंसान से ज्यादा बुद्धिमान होते हैं। लेकिन इसके भी अपवाद भी होते हैं।

बार-बार टैप की आदत

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, लोगों के पेन को बार-बार टैप की आदत से कई बातें स्पष्ट होती हैं। जो लोग एक निश्चित पैटर्न और टाइमिंग पर पेन को बार-बार टैप करते हैं, वो काफी सोचने वाले होते हैं। ऐसे लोग अपने डिसीजन बेहद सोच समझकर लेते हैं।

विज्ञापन

रैंडम टैप या क्लिक

जो लोग जल्दी-जल्दी और रैंडम टैप या क्लिक करते हैं, वे यह तनाव कम करने और दिमाग को शांत रखने के लिए ऐसा करते हैं। यह भी देखा गया है कि यह आदत अक्सर उनके तनाव को कम करने में सहायता भी करता है।

पेन पर उंगलियों की ग्रिप

जो लिखते या स्केच बनाते समय पेन या पेंसिल को अपनी उंगलियों को कसकर पकड़ते हैं, वे लोग आम तौर पर आकर्षक और रचनात्मक व्यक्तित्व से जुड़े होते हैं। वहीं जो व्यक्ति पेन को उंगलियों में सहजता से होल्ड करते हैं, उनका आत्मविश्वास काफी ऊंचा होता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ