Sakat Chauth 2026: पंचांग के अनुसार, हर वर्ष माघ माह की कृष्णपक्ष की चतुर्थी तिथि को सकट चौथ का व्रत रखा जाता है. सकट चौथ का व्रत तिलवा चौथ, तिल-कुटा चौथ, माघी चौथ, वक्र-तुण्डि चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है. यह दिन भगवान गणेश जी, चंद्रमा और सकट माता की पूजा के लिए समर्पित होता है. सकट चौथ का व्रत करने से पुण्यफल की प्राप्ति होती है. जनवरी में सकट चौथ का व्रत कब पड़ रहा है चलिए इसके बारे में जानते हैं.
सकट चौथ व्रत 2026
द्रिक पंचांग के अनुसार, माघ माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 6 जनवरी 2026, दिन मंगलवार को सुबह 8 बजकर 1 मिनट पर होगी. इसका समापन 7 जवनरी 2026 दिन बुधवार को सुबह 6 बजकर 52 मिनट पर होगा. उदयातिथि को महत्व देते हुए सकट चौथ का व्रत 6 जनवरी 2026, दिन मंगलवार को रखा जाएगा. इस दिन चंद्र उदय का समय रात को 8 बजकर 54 मिनट होगा.
ये भी पढ़ें – Lucky Zodiac Signs: 1, 2 या 3 नहीं, मकर राशि में एकसाथ होंगे 5 ग्रह, शुभ संयोग से 3 राशियों को होगा लाभ
सकट चौथ का महत्व
सकट चौथ का व्रत महिलाएं संतान की लंबी उम्र के लिए रखती हैं. इस व्रत को करने से जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है और गणेश जी की कृपा से जीवन के सभी कष्ट और बाधा दूर होते हैं. इस व्रत को करने से बुध ग्रह के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलती है. इस दिन भगवान गणेश जी और चंद्र देवता की पूजा करनी चाहिए.
सकट चौथ पूजा विधि
सुबह उठकर स्नान आदि करें और साफ कपड़े पहनकर पूजा स्थल की सफाई करें. भगवान गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करें और उनके समक्ष दीपक और धूप जलाएं. गणेश जी को दुर्वा, मोदक, तिल के लड्डू अर्पित करें. गणेश जी की पूजा के बाद व्रत कथा सुनें और शाम के समय चंद्र देवता की पूजा करें. सकट चौथ के दिन चंद्र दर्शन करना बेहद शुभ होता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
नवरात्रि में दुर्गा चालीसा के पाठ से मिलेंगे कई लाभ, दूर होगा तनाव
9 hrs agoनवरात्रि में करें दुर्गा अष्टोत्तर शतनाम स्तोत्र का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
13 hrs agoकन्या पूजन में ना करें गलतियां, वरना नहीं मिलेगा व्रत का फल
14 hrs agoलंका विजय से पहले राम जी ने की थी खास पूजा? जानें रावण वध से जुड़ी बातें
15 hrs ago3500 VIP पास, कड़ी सिक्योरिटी... राम मंदिर अयोध्या में दर्शन के बदले नियम
15 hrs agoआज या कल, कब है नवरात्रि की अष्टमी? पंचांग से जानें तारीख और मुहूर्त
18 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए नवरात्रि में करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoनवरात्रि में सच्चे मन से करें मां दुर्गा की आरती, हर मुश्किलों होंगी दूर
1 day agoविजयादशमी पर क्यों होती है शस्त्र पूजा? जानें इस परंपरा की धार्मिक मान्यता
1 day agoकल या परसों, दुर्गा अष्टमी कब है? यहां जानें सही तारीख और पूजा मुहूर्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines