Sakat Chauth 2026 Moon Rise Time: सकट चौथ पर कब निकलेगा चांद? जानें सभी शहरों में चंद्रोदय का सटीक समय

Sakat Chauth 2026 Today Moon Rise Time: आज सकट चौथ का व्रत है. सकट चौथ पर माता सकट, गणेश जी और चांद की पूजा की जाती है. आज सकट चौथ पर देशभर में चांद निकलने का सही समय क्या है चलिए जानते हैं.

Sakat Chauth 2026

Photo Credit- News24GFX

Sakat Chauth Moon Rise Timing Today: आज सकट चौथ का व्रत है. सकट चौथ पर सकट माता, गणेश जी और चंद्र देव की पूजा होती है. आज सकट चौथ पर शाम को चंद्रोदय के बाद चांद को अर्घ्य दिया जाता है और पूजा की जाती है. महिला चांद का दर्शन करने के बाद ही व्रत खोलती है. सकट चौथ पर देशभर के बड़े शहरों में किस समय चंद्रोदय होगा आप यहां उसका सटीक समय जान सकते हैं. इसके साथ ही जरूरी नियम जान लें कि, सकट चौथ पर चांद के दर्शन और पूजा के समय किन गलतियों को नहीं करना चाहिए.

विज्ञापन

सकट चौथ पर चांद निकलने का समय

दिल्ली- रात 09 बजकर 34 मिनट पर
नोएडा- रात 08 बजकर 54 मिनट पर
गाजियाबाद- रात 08 बजकर 54 मिनट पर
लखनऊ- रात 08 बजकर 41 मिनट पर

विज्ञापन

मुंबई- रात 09 बजकर 24 मिनट पर
चंडीगढ़- रात 08 बजकर 54 मिनट पर
कोलकाता- रात 08 बजकर 15 मिनट पर
जयपुर- रात 09 बजकर 3 मिनट पर

विज्ञापन

पुणे- रात 09 बजकर 20 मिनट पर
वाराणसी- रात 08 बजकर 35 मिनट पर
बेंगलुरु- रात 09 बजकर 10 मिनट पर
पटना- रात 08 बजकर 25 मिनट पर

अमृतसर- रात 09 बजकर 01 मिनट पर
इलाहाबाद- रात 08 बजकर 40 मिनट पर
नासिक- रात 09 बजकर 18 मिनट पर
हैदराबाद- रात 09 बजकर 02 मिनट पर

विज्ञापन

मथुरा- रात 08 बजकर 55 मिनट पर
शिमला- रात 08 बजकर 52 मिनट पर
मेरठ- रात 08 बजकर 52 मिनट पर
इंदौर- रात 09 बजकर 7 मिनट पर

चंद्र दर्शन और पूजा के समय इन बातों का रखें ध्यान

व्रत खोलने और पूजा में कोई जल्दबाजी न करें. चांद के दर्शन करने के बाद ही व्रत खोलें. आप शाम को दोबारा स्नान करें इसके बाद ही पूजा करें. चांद को अर्घ्य देने और पूजा करने वाली जगह को अच्छे से साफ कर लें. आप पूजा की थाली में लोटे में जल, अक्षत, दूध, फूल, दीपक और धूप रखें. चंद्रमा को शांत मन के साथ अर्घ्य दें. चंद्र देव को अर्घ्य देते समय ओम चंद्राय नमः मंत्र का जाप करें. आराम से व्रत का पारण करें और मन में नकारात्मकता का भाव न रखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ