Sakat Chauth 2026 Moon Rise: दिख गया सकट चौथ का चांद, क्या आपको आया नजर? जानें किन-किन शहरों में निकले चंद्रमा

Sakat Chauth 2026: संतान की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और पति व परिवार की खुशहाली की कामना के साथ महिलाओं ने सुबह से निर्जला व्रत रखकर पूरे दिन गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना की.

MOON (2)

संतान और परिवार की सुख समृद्धि के लिए महिलाओं द्वारा रखे जाना वाला सकट चौथ व्रत चांद नजर आने के साथ ही पूरा हो गया. सकट चौथ का चांद आसमान में नजर आ चुका है और कई शहरों से महिलाओं ने चंद्रमा के दर्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करना शुरू कर दी हैं. संतान की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और पति व परिवार की खुशहाली की कामना के साथ महिलाओं ने सुबह से निर्जला व्रत रखकर पूरे दिन गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना की.

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर शेयर की गई अलग-अलग शहरों से चांद की तस्वीर के साथ यूजर्स ने बताया कि उन्हें सकट चौथ के चांद के दर्शन हो गए हैं. राजस्थान के जयपुर, बाड़मेर, कुचामन और श्रीगंगानगर जैसे शहरों में चांद नजर आ चुका है. आनंदपुर साहिब में चांद का दीदार रात करीब 8:30 से 9:00 बजे के बीच हुआ. संकट चतुर्थी का व्रत रखने वाले श्रद्धालु चंद्र दर्शन और अर्घ्य के बाद ही भोजन ग्रहण किया. पठानकोट, मोहाली, बठिंडा, पटियाला, धर्मशाला, शिमला, हरिद्वार में भी श्रद्धालु चांद निकलने के बाद गणेश पूजा और अर्घ्य देकर खाना खाया.

विज्ञापन

माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर रखा जाने वाला यह व्रत कई जगहों पर तिलकुटा चौथ, संकष्टी चौथ या माघ कृष्ण चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है, इसलिए क्षेत्र के अनुसार इसके रीति-रिवाजों में थोड़ा फर्क देखने को मिलता है. धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, इस बार सकट चौथ पर बने तीन शुभ योग– सर्वार्थ सिद्धि योग, प्रीति योग और आयुष्मान योग– व्रत की शुभता को और बढ़ा रहे हैं और इसे विशेष फलदायी माना जा रहा है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ