Sakat Chauth 2025: सनातन धर्म के लोगों के लिए सकट चौथ के व्रत का खास महत्व है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, हर साल माघ महीने में आने वाली संकष्टी चतुर्थी को सकट चौथ का व्रत रखा जाता है। सकट चौथ के दिन गणेश जी की पूजा की जाती है। साथ ही उन्हें तिल के लड्डुओं का भोग लगाया जाता है। इस शुभ दिन माताएं संतान की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रहती हैं, जिसका उपवास रात में चंद्र देव की पूजा करके के बाद खोला जाता है।
वहीं जिन लोगों को किसी कारण संतान सुख नहीं मिल पाता है, उनके लिए भी ये व्रत रखना शुभ माना जाता है। देश के कई राज्यों में इस व्रत को संकष्टी चतुर्थी, तिलकुट चौथ और माघी चतुर्थी आदि के नामों से भी जाना जाता है। चलिए जानते हैं साल 2025 में कब सकट चौथ का व्रत रखा जाएगा। साथ ही आपको गणेश जी की पूजा विधि के बारे में पता चलेगा।
2025 में कब है सकट चौथ?
वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, इस बार चतुर्थी तिथि का आरंभ 17 जनवरी 2025 को प्रात: काल 04 बजकर 06 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन 18 जनवरी 2025 को सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के आधार पर 17 जनवरी 2025 को सकट चौथ का व्रत रखा जाएगा। इस दिन चंद्रोदय का सही समय देर रात 09 बजकर 09 मिनट है।
ये भी पढ़ें- Chandra Surya Yuti 2025: चंद्र-सूर्य की युति 3 राशियों के लिए रहेगी अशुभ; बढ़ेगा तनाव, होगी धन हानि!
सकट चौथ की पूजा विधि
- व्रत के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठें।
- स्नान आदि कार्य करने के बाद लाल रंग के वस्त्र धारण करें।
- घर के मंदिर में लकड़ी की एक चौकी रखें। उसके ऊपर लाल रंग का कपड़ा बिछाकर गणेश जी की मूर्ति को स्थापित करें।
- सकट चौथ के व्रत का संकल्प लें।
- गणेश जी को कुमकुम, फूल, फल और मिठाइयां अर्पित करें।
- गणेश जी को तिलकुट का भोग लगाएं।
- घी का दीपक जलाएं। इस दौरान गणेश चालीसा का पाठ करें।
- अंत में गणेश जी की आरती करें और शंख बजाएं।
ये भी पढ़ें- Video: राहु-केतु गोचर से बढ़ेगी इस राशि के लोगों की मुश्किलें, आमदनी में आएगी कमी!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
दिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
46 mins agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
4 hrs agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
6 hrs agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
7 hrs agoअहोई अष्टमी 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और कथा
1 day agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
1 day agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
2 days agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
2 days agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines