---विज्ञापन---

Religion angle-right

Sakat Chauth पर 12 राशियों को मिलेगा मनचाहा वरदान! गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय

Sakat Chauth Upay: साल 2025 में 17 जनवरी को गणेश जी को समर्पित सकट चौथ का व्रत रखा जाएगा। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि यदि इस शुभ दिन कोई व्यक्ति सच्चे मन से कुछ उपाय करता है, तो उसे बप्पा से मनचाहा वरदान मिल सकता है। चलिए जानते हैं सकट चौथ से जुड़े उपायों के बारे में।

---खबर नीचे जारी है---

Sakat Chauth Upay: हर साल माताएं अपने बच्चों की लंबी आयु और संतान सुख के लिए सकट चौथ का व्रत रखती हैं, जिसे संकष्टी चतुर्थी, तिलकुट चौथ और माघी चतुर्थी आदि के नामों से भी जाना जाता है। कुछ लोग गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए भी ये व्रत रखते हैं। साल 2025 में 17 जनवरी को सकट चौथ का व्रत रखा जाएगा। इस दिन गणेश जी को तिल के लड्डुओं का भोग लगाने के साथ-साथ कुछ विशेष उपाय करने फायदेमंद होते हैं। इससे साधक को बप्पा की तो विशेष कृपा प्राप्त होती ही है। साथ ही मनोवांछित फल भी मिल सकता है। चलिए जानते हैं सकट चौथ के दिन राशि अनुसार अचूक उपाय करने के लाभ के बारे में।

मेष राशि

यदि आप गणेश जी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो सकट चौथ के दिन गुड़ और तिल का दान करें। इससे आपको पुण्य मिलेगा। साथ ही मनोवांछित फल की भी प्राप्ति हो सकती है।

---खबर नीचे जारी है---

वृषभ राशि

सकट चौथ के दिन यदि आप गणेश जी को मोदक का भोग लगाते हैं, तो इससे आपको उनका विशेष आशीर्वाद मिलेगा। साथ ही जीवन में चल रही परेशानियां भी कम हो जाएंगी।

मिथुन राशि

यदि आप गणेश जी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो इसके लिए सकट चौथ के दिन उन्हें दूध और तिल अर्पित करें। इस उपाय से आपको विशेष फल की प्राप्ति हो सकती है।

---खबर नीचे जारी है---

कर्क राशि

जिन लोगों के जीवन में बार-बार परेशानियां आ रही हैं, वो यदि गणपति बप्पा को इस शुभ दिन तिल का भोग लगाते हैं, तो इससे उन्हें विशेष फल की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होने लगेगा।

सिंह राशि

यदि आप चाहते हैं कि आपके जीवन में सदा खुशियां बनी रहें, तो इसके लिए सकट चौथ के दिन रात के समय लाल चंदन और पंचामृत से चंद्र देव की पूजा करें। इस उपाय से आपके जीवन में आ रही परेशानियां काफी हद तक कम हो सकती हैं।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: 2025 में शनि-गुरु और राहु-केतु का कब होगा गोचर? पंडित सुरेश पांडेय से जानें 12 राशियों के उपाय

कन्या राशि

गणपति जी को हरे रंग के वस्त्र अर्पित करने से कन्या राशि के जातकों को विशेष फल की प्राप्ति हो सकती है। इसी के साथ गरीबों को भोजन कराना भी शुभ रहेगा।

---खबर नीचे जारी है---

तुला राशि

यदि आप चाहते हैं कि आपके जीवन में सदा खुशियां और सुख-शांति बनी रहें, तो इसके लिए सकट चौथ के दिन गणेश जी की मूर्ति का दूध व केसर से अभिषेक करें। साथ ही संध्या के समय घर में चौमुखी दीपक जलाएं।

वृश्चिक राशि

जिन लोगों की जिंदगी में बार-बार परेशानियां आ रही हैं, वो यदि गणपति बप्पा को इस शुभ दिन मोतीचूर के लड्डूओं का भोग लगाते हैं, तो इस उपाय से उन्हें विशेष फल की प्राप्ति हो सकती है।

---खबर नीचे जारी है---

धनु राशि

केसर से बनी खीर का गणेश जी को भोग लगाना शुभ माना जाता है। इससे आपको बप्पा की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है। साथ ही जीवन में चल रही परेशानियां भी काफी कम हो जाएंगी।

मकर राशि

सकट चौथ के दिन काले तिल का दान करना मकर राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगा। इस उपाय से आपके जीवन में आ रही परेशानियां कम हो सकती हैं।

---खबर नीचे जारी है---

कुंभ राशि

यदि आप गणेश जी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो इसके लिए इस शुभ दिन उन्हें मोदक अर्पित करें। इस उपाय से आपको बप्पा से विशेष फल की प्राप्ति हो सकती है।

मीन राशि

गणेश जी को सफेद तिल का भोग लगाना मीन राशि के लोगों के लिए शुभ माना जाता है। इससे आपको बप्पा का विशेष आशीर्वाद मिलेगा और जीवन में चल रही परेशानियां कम हो जाएंगी।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: शिव योग के प्रभाव से 3 राशियों की लाइफ में बढ़ेगा प्रेम, कम होंगी दूरियां! 

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jan 05, 2025 04:07 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola