हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Sadhguru Viral Video: नकारात्मक सोच को कैसे रोकें? सद्गुरु से जानिए जीवन बदलने का मंत्र

ऐसे बहुत से लोग हैं जो अक्सर नकारात्मक विचारों से घिरे रहते हैं और अपनी मानसिकता को कष्ट पहुंचाते है। तो आइए जानते हैं सद्गुरु से कि कैसे जीवन में नकारात्मक सोच को बदला जा सकता है।

विज्ञापन

Sadhguru Viral Video:नकारात्मक सोच हमारे जीवन में सबसे बड़ा अवरोध बन सकती है। यह न सिर्फ हमारे मन की शांति को भंग करती है, बल्कि हमारे कार्यों, रिश्तों और स्वास्थ्य पर भी बुरा असर डालती है। अक्सर लोग सोचते हैं कि नकारात्मक विचार खुद-ब-खुद आते हैं और उन्हें रोकना हमारे बस में नहीं है। काफी बार ऐसी सोच के चलते जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है।
तो आइए जानते हैं कि सद्गुरु के अनुसार नकारात्मक सोच को कैसे रोका जा सकता है।

सद्गुरु के मुताबिक, अगर आप यह सोचते हैं कि मैं आज से नकारात्मक सोच को हटाकर बस सकारात्मक सोच से ही विचार करूंगा या करूंगी तो यह कभी संभव नहीं हो सकता। आप बस इसे कुछ समय के लिए नजरअंदाज कर सकते हैं। क्योंकि आप जिस चीज को हटाना चाहेंगे, वही आपकी गुणवत्ता (क्वालिटी) बन जाएगी आप हमेशा उसी चीज पर टिके रहेंगे। अगर आपके पास नकारात्मक विचार आते हैं, तो बस बैठ जाइए और ऐसी चीज पर ध्यान दीजिए जो जीवन प्रक्रिया से जुड़ी हो जैसे शरीर में कोई संवेदना, सांसें, दिल की धड़कन या कुछ भी जो आपको जीवन का एहसास दिलाए। बस कुछ समय उस चीज पर ध्यान दीजिए। सद्गुरु कहते हैं, धीरे-धीरे आप देखेंगे कि इनके बीच एक अंतर है वो जो आप हैं और वो जो आपने इकट्ठा कर रखा है, जिसमें आपका मन और शरीर दोनों शामिल हैं।

सद्गुरु कहते हैं कि यदि हम अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं और अपने मन को साधना सीखें, तो नकारात्मक सोच अपने आप छूटने लगती है। उनके अनुसार, ध्यान, आत्म-निरीक्षण और वर्तमान में जीने की कला हमें इस मानसिक जाल से बाहर निकाल सकती है।

ये भी पढ़ें- क्या गरीबों को चप्पल दान देने से मिलेगा पुण्य? प्रेमानंद महाराज ने बताया सेवा का असली अर्थ

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें