Parenting Tips By Sadhguru: बच्चों को सही परवरिश देना प्रत्येक माता-पिता का कर्तव्य होता है। लेकिन कई बार लाख कोशिश के बाद भी बच्चों में कुछ ऐसे अवगुण आ जाते हैं, जिनके कारण उन्हें तो परेशानी होती ही है। इसी के साथ उनके माता-पिता को भी विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कभी न कभी आपने सुना होगा कि जब बच्चे करियर में सेटल हो जाते हैं, तो वो अपने माता-पिता को छोड़कर चले जाते हैं। मुश्किल से साल में एक या दो बार माता-पिता को फोन करके उनसे बात करते हैं। ऐसी परिस्थिति आपके साथ न आए यानी आपके बच्चे आपको धोखा न दें। इसके लिए जरूरी है कि आप उन्हें सही परवरिश दें।
आज हम आपको सद्गुरु द्वारा बताई गई पांच ऐसी मुख्य बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको अपने बच्चों को करीब से जानने में मदद करेंगी। इसी के साथ आपका और उनका रिश्ता गहरा होगा। वो आपको भविष्य में धोखा देंगे, इसकी संभावना भी बेहद कम हो जाएगी। चलिए जानते हैं Ideal Parents की खूबियों के बारे में।
बच्चों को प्रॉपर्टी न समझें
सद्गुरु का मानना है कि माता-पिता को अपने बच्चों को कभी भी अपनी प्रॉपर्टी नहीं समझना चाहिए। उन पर बात-बात पर हक जमाने से अच्छा है कि आप उनसे बात करें। यदि वो गलती करते हैं, तो उन्हें समझने और समझाने का प्रयास करें।
ये भी पढ़ें- बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए करें ये 5 अचूक उपाय, बुलंदियों पर पहुंचेगा करियर!
बच्चों को निवेश न समझें
माता-पिता को बच्चों को अपने भविष्य का निवेश नहीं समझना चाहिए। उनके साथ जीवन के हर एक सुख और दुख को बांटने का प्रयास करना चाहिए। छोटी से छोटी खुशियों का उनके साथ आनंद लेना चाहिए। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा समय उनके साथ बिताएं। अपने अच्छे गुण उन्हें सीखाने का प्रयास करें और अपने बच्चों का रोल मॉडल बनने का प्रयास करें।
राय न थोपें
यदि आपको अपने बच्चों के साथ अपना रिश्ता मजबूत करना है, तो इसके लिए उन्हें समझने का प्रयास करें। उनके दोस्त बनें। अपने बच्चे और खुद के बीच समय का अंतर न आने दें। हर फैसले में उनका सपोर्ट करें। लेकिन कभी भी उन पर अपनी राय न थोपें। वो जो भी बनना चाहते हैं उसमें उनका सपोर्ट करें।
खुद का उदाहरण न दें
आमतौर पर माता-पिता अपने बच्चों को खुद का उदाहरण देते हैं। जब मैं तुम्हारी उम्र में था, तो मैं ये करता था। मैंने इतनी कम उम्र में ये सब हासिल किया था… आदि-आदि। सद्गुरु का कहना है कि आपने अपने जीवन में जो कुछ भी किया है, उसके बारे में बच्चों को बताएं। लेकिन वैसा करने के लिए उनके ऊपर दबाव न बनाएं। बच्चों को उनका बचपन जीन दें। वो जो चाहते हैं, उन्हें वो करने दें।
खुशी का माहौल बनाने का प्रयास करें
सद्गुरु का कहना है कि बच्चे यदि कोई गलती करते हैं, तो उन्हें समझाएं। कठिन परिस्थिति में उन्हें डांटने की जगह समझाने का प्रयास करें। उनका साथ दें। इससे बच्चे आपसे अपनी भावनाओं को कहने में डरेंगे नहीं, बल्कि खुलकर आपके सामने अपनी बातें रखेंगे। इसके लिए घर में खुशी और सकारात्मकता का माहौल बनाने का प्रयास करें। डर और हिचक के माहौल में वो खुश नहीं रहेंगे।
ये भी पढ़ें- अक्टूबर से इन 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, शुक्र के मंगल के घर में गोचर करते ही होगी पैसों की बौछार!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कैसा होता है आंख का फड़कना? महिला और पुरुष के लिए अलग है मतलब, जानिए
7 hrs agoसदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण! दिन में छाएगा अंधेरा, क्या भारत में दिखेगा?
11 hrs agoकब है धनतेरस? इस दिन खरीदारी करना क्यों माना जाता है शुभ
14 hrs agoआज महादेव की पूजा का महासंयोग, एकसाथ है गुरु प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि
21 hrs agoकैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
1 day agoइस मंदिर में खुद का पिंडदान करते है लोग, जानिए क्या है मान्यता?
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये खास उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoशुरू होने वाली है शारदीय नवरात्रि? कर लें कलश स्थापना की तैयारी
1 day agoकब होगी शारदीय नवरात्रि की शुरुआत? जानिए अष्टमी, नवमी और दशहरा की तारीख
2 days agoमाघ मेले में होगी नई शुरुआत, दंडी संन्यासी पहली बार करेंगे देव अमृत स्नान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines