हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Morning Daily Puja: सुबह रोज की पूजा में क्या पढ़ें? जानें शास्त्रीय नियम

Morning Daily Puja: क्या आप भी रोजाना सुबह देवी-देवताओं की पूजा करते हैं, लेकिन समझ में नहीं आ रहा है कि मंत्र, आरती, कथा या स्तोत्र किसका पाठ करें? किस चीज का पाठ सुबह करना अच्छा होता है और किससे ज्यादा लाभ होता है? यदि हां, तो इस सवाल का जवाब आपको यहां पर मिल जाएगा.

विज्ञापन
Credit- AI Gemini

Morning Daily Puja: सनातन धर्म में देवी-देवताओं की पूजा का विशेष महत्व है, जिनकी कृपा से कभी भी किसी भी भक्त की किस्मत चमक सकती है. हालांकि, अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि वो सुबह की पूजा में किस चीज का पाठ करें. किस मंत्र, आरती, कथा, चालीसा या स्तोत्र का पाठ व जाप करना शुभ होता है? यदि आपके मन में भी यही सवाल है तो चलिए इसका जवाब जानते हैं. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सुबह की पूजा में रोजाना किसका पाठ करना ज्यादा शुभ होता है और क्यों.

रोज सुबह की पूजा में क्या पढ़ें?

शास्त्रों में बताया गया है कि देवी-देवता किसी खास पाठ को करने से प्रसन्न नहीं होते हैं, बल्कि वो भक्त के भाव, प्रेम, समर्पण और करुणा को ज्यादा महत्व देते हैं. यदि आप कम समय के लिए ही किसी मंत्र, आरती, कथा, चालीसा या स्तोत्र का पाठ करते हैं, लेकिन इस दौरान मन और दिमाग दोनों पूरी तरह से भगवान की भक्ति में लगा होता है तो आपको अपनी पूजा का लाभ जरूर मिलेगा.

आप जानना चाहते हैं कि रोजाना सुबह किस चीज का पाठ करना चाहिए तो आप उस भगवान की स्तुति करें, जिनमें आपकी अटूट आस्था है. आप अपने इष्टदेव या पसंदीदा भगवान के मंत्र, आरती, कथा, चालीसा या स्तोत्र में से किसी का भी पाठ कर सकते हैं. इन सभी के पाठ से समान फल ही मिलता है. मंत्र, आरती, कथा, चालीसा और स्तोत्र आदि एक दूसरे से बड़े व प्रभावशाली नहीं हैं, बल्कि सभी समान हैं और सभी का अपना महत्व है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Guru Pradosh Vrat 2026: आज है गुरु प्रदोष व्रत, नोट करें महादेव की पूजा का शुभ मुहूर्त-विधि और जानें पारण का समय

पाठ करते समय किन बातों का ध्यान रखें?

  • मन को काबू में रखें और पूरी श्रद्धा से पाठ करें.
  • बीच में पूजा अधूरी न छोड़ें.
  • किसी के कहने या दिखावे के चक्कर में पाठ न करें.
  • पाठ करते समय मन के साथ-साथ शरीर का स्वच्छ होना भी जरूरी है.
  • पाठ का स्पष्ट और शुद्ध उच्चारण करें.

ये भी पढ़ें- Summer Best Sunglasses: गर्मियों में मूलांक अनुसार पहनें चश्मा, सूर्य का साल 2026 आपके लिए साबित हो सकता है लकी

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola