Morning Daily Puja: सनातन धर्म में देवी-देवताओं की पूजा का विशेष महत्व है, जिनकी कृपा से कभी भी किसी भी भक्त की किस्मत चमक सकती है. हालांकि, अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि वो सुबह की पूजा में किस चीज का पाठ करें. किस मंत्र, आरती, कथा, चालीसा या स्तोत्र का पाठ व जाप करना शुभ होता है? यदि आपके मन में भी यही सवाल है तो चलिए इसका जवाब जानते हैं. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सुबह की पूजा में रोजाना किसका पाठ करना ज्यादा शुभ होता है और क्यों.
रोज सुबह की पूजा में क्या पढ़ें?
शास्त्रों में बताया गया है कि देवी-देवता किसी खास पाठ को करने से प्रसन्न नहीं होते हैं, बल्कि वो भक्त के भाव, प्रेम, समर्पण और करुणा को ज्यादा महत्व देते हैं. यदि आप कम समय के लिए ही किसी मंत्र, आरती, कथा, चालीसा या स्तोत्र का पाठ करते हैं, लेकिन इस दौरान मन और दिमाग दोनों पूरी तरह से भगवान की भक्ति में लगा होता है तो आपको अपनी पूजा का लाभ जरूर मिलेगा.
आप जानना चाहते हैं कि रोजाना सुबह किस चीज का पाठ करना चाहिए तो आप उस भगवान की स्तुति करें, जिनमें आपकी अटूट आस्था है. आप अपने इष्टदेव या पसंदीदा भगवान के मंत्र, आरती, कथा, चालीसा या स्तोत्र में से किसी का भी पाठ कर सकते हैं. इन सभी के पाठ से समान फल ही मिलता है. मंत्र, आरती, कथा, चालीसा और स्तोत्र आदि एक दूसरे से बड़े व प्रभावशाली नहीं हैं, बल्कि सभी समान हैं और सभी का अपना महत्व है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.