Vastu Shastra: भारतीय वास्तु शास्त्र एक मानव कल्याणकारी विद्या है, जिसका एक ही उद्देश्य है वास्तु उपायों के माध्यम से जीवन को सहज, सरल और आसान बनाना। वास्तु शास्त्र एक ऐसी विद्या है, जो बड़ी-बड़ी समस्याओं को छोटे-छोटे वास्तु टिप्स से सुलझाकर जिंदगी को आसान बना देती है। इस शास्त्र में घर की हर एक छोटी से बड़ी चीज के लिए नियम हैं, जो घर में बिजली के मीटर पर भी लागू होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, बिजली मीटर की सही और गलत दिशा और स्थान पर होने से जीवन पर काफी असर पड़ता है।
सही दिशा में लगे मीटर के लाभ
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में सही दिशा में लगे बिजली के मीटर के अनेक लाभ हैं। इससे घर का वास्तु संतुलित रहता है। उचित दिशा में लगे मीटर से घर में ऊर्जा का संतुलन बना रहता है, जिससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। मीटर के सही दिशा में होने से आर्थिक स्थिरता पर भी असर पड़ता है। सही दिशा में होने पर यह आर्थिक हानि से बचाव करता है, क्योंकि गलत मापन के कारण अधिक बिल आने की संभावना कम हो जाती है।
ये भी पढ़ें: इन 3 तारीखों में जन्मे लोगों पर रहती है शुक्र ग्रह और मां लक्ष्मी की खास कृपा, जीते हैं ऐशो-आराम की जिंदगी!
गलत दिशा में लगे मीटर के दोष
वास्तु शास्त्र के अनुसार, बिजली का मीटर की गलत दिशा में होने बिजली मापने में गड़बड़ी आती है। यह मीटर जब गलत दिशा लगी होती है, तो यह बिजली की खपत को गलत तरीके से माप सकती है, जिससे अधिक बिल आ सकता है। गलत दिशा में लगा मीटर घर के वास्तु दोष को बढ़ा देता है। इसके कारण घर में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ जाती है, जिससे मानसिक तनाव और आर्थिक नुकसान होने की आशंका रहती है।
इस दिशा में भूल से न लगाए मीटर
वास्तु शास्त्र के एक्सपर्ट के मुताबिक, बिजली के मीटर को भूल से भी दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। यह मृत्यु की दिशा है। बिजली का मीटर इस दिशा में होने घर ले लोग बहुत बीमार हो सकते हैं। उनकी असामयिक मृत्यु भी हो सकती है। घर में आग लग सकती है और जन-धन की भारी हानि हो सकती है। साथ ही, मीटर के आसपास साफ-सफाई और उचित सुरक्षा उपाय रखना भी आवश्यक है।
बिजली मीटर की सही दिशा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, बिजली का मीटर ऐसी जगह स्थापित करना चाहिए, जहां यह आसानी से देखा और पढ़ा जा सके। सही दिशा में बिजली मीटर लगाकर न केवल बिजली के सटीक मापन को सुनिश्चित किया जा सकता है, बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि भी लाई जा सकती है। वास्तु शास्त्र के एक्सपर्ट के मुताबिक, बिजली के मीटर को उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है, क्योंकि इन दिशाओं को धन-संपत्ति और सौभाग्य से जोड़कर देखा जाता है। दूसरी महत्वपूर्ण दिशा है दक्षिण पूर्व, इस दिशा को सेहत से जोड़कर देखा जाता है।
ये भी पढ़ें: Vastu Shastra: सावधान! कहीं आपने भी तो नहीं रखा है इस दिशा में फिश एक्वेरियम, कंगाल होते नहीं लगेगी देर!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
48 mins ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
3 hrs agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
4 hrs agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
5 hrs agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
23 hrs agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
23 hrs agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
1 day agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
1 day agoअहोई अष्टमी 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और कथा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines