---विज्ञापन---

Religion angle-right

चुंबक की तरह खिंचा चला आएगा खोया हुआ प्यार, इस असरदार उपाय से लौट आएंगी खुशियां

Pyar Pane Ke Totke: यदि आपके पार्टनर का प्यार कम हो गया है या आपको उतना तवज्जो नहीं देते हैं, जितना पहले था या आपका पार्टनर आपसे दूर होता जा रहा है, तो यहां बताए गए एक असरदार उपाय से आप अपना खोया हुआ प्यार वापस पा सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Pyar Pane Ke Totke: कहते हैं कि प्यार समय के साथ बदलता है। शुरुआती दौर का उत्साह कम हो जाता है। इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे काम की व्यस्तता, जीवन की बढती जिम्मेदारियां, कोई तनाव या आपसी रिश्ते में खुलकर बात नहीं करना या जीवन में किसी ‘तीसरे की एंट्री’। यह देखा गया है कि शादीशुदा लाइफ हो या लव रिलेशनशिप ऐसा कभी-कभी हो जाता है। ऐसे में रिश्ते को बहुत से एहतियात से संभालने की जरुरत होती है। इसके लिए आप कुछ आसान लेकिन बेहद प्रभावशाली कर सकते हैं। यहां एक ऐसे ही उपाय की चर्चा की गई है, जिसे अपनाकर आप अपने प्यार को फिर से वापस पा सकते हैं और रिश्ते में फिर से पहले वाली मिठास ला सकते हैं।

चुपके से करें ये उपाय

आप जिससे बेहद प्यार करते हैं, लेकिनआपका पार्टनर आपसे कम प्यार करने लगा है या आपको उतना महत्व नहीं दे रहा है, तो यह वाकई चिंताजनक है। यदि सच में वे आप पर उतना ध्यान नहीं दे रहे हैं, तो आपको एक छोटा-सा काम करना है। इस उपाय से आपका पार्टनर आपको भरपूर तवज्जो देने लगेगा। लेकिन ध्यान रहे कि आप जो करेंगे, उसकी भनक तक आपके पार्टनर को नहीं लगनी चाहिए, अन्यथा आपका उपाय कामयाब नहीं भी हो सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

बस करना है ये काम

एस्ट्रोलॉजर सारथी तिर्शला के मुताबिक इस उपाय को करने के लिए आपको अपने पार्टनर का एक पहना हुआ कपड़ा लेना है। यह धोया हुआ भी हो सकता या बिना धोया हुआ भी हो सकता है। उसके ऊपर अच्छे से परफ्यूम स्प्रे कर कर दीजिए। इसके बाद उस कपड़े के ऊपर पानी से वन वन टू वन (1121) लिख दीजिए। पानी से लिखने के कारण कुछ नजर नहीं आएगा। इसके बाद उस कपड़े को तह लगाकर उसी जगह रख दीजिए, जहां से आपने लिया था। इस कपड़े को जब भी आपके पार्टनर पहनेंगे, उसके हृदय में आपके लिए प्रेम जागृत होगा ही होगा। एस्ट्रोलॉजर सारथी तिर्शला के मुताबिक, इस एक छोटे से उपाय से आपके जीवन में परिवर्तन जरूर आएगा।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: पुरी जगन्नाथ रथयात्रा 7 जुलाई से, राजा के वंशज सोने के झाड़ू से करेंगे रास्ते की सफाई

ये भी पढ़ें: Sawan 2024: ऐसे हुई बेलपत्र की उत्पत्ति, इसलिए भगवान शिव को है प्रिय, जानें कथा और महत्व

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Jun 28, 2024 04:43 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। साल 2015 से वे धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं और इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola