हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Relationship Vastu Tips: रिश्तों में बनी रहेगी मिठास, घर में भूलकर भी न रखें ये 4 चीजें

Relationship Vastu Tips: घर में सही ऊर्जा और रिश्तों की मिठास बनाए रखना जरूरी है. वास्तु के अनुसार, घर में 4 गलत चीजें रखने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और रिश्तों में खटास आ सकती है. आइए जानते हैं, ये 4 चीजें कौन-सी हैं, जिसे भूलकर भी घर में नहीं रखना चाहिए?

विज्ञापन

Relationship Vastu Tips: घर की सकारात्मक ऊर्जा और रिश्तों की मिठास बनाए रखना आसान नहीं है. वास्तु शास्त्र में छोटे-छोटे नियम बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर परिवार में प्रेम और समझदारी बनी रहती है. वहीं गलत चीजें रखने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और रिश्तों में खटास आ सकती है. आइए जानते हैं, घर में कौन-सी 4 चीजें नहीं रखनी चाहिए, वरना रिश्तों में खटास पैदा हो जाती हैं?

टूटी मूर्तियां और बर्तन

घर में कभी भी टूटी या खंडित मूर्तियां और बर्तन न रखें. इन्हें सहेजकर रखना भी वास्तु दोष पैदा कर सकता है. माना जाता है कि यह रिश्तों में दरार और मानसिक तनाव का कारण बनता है. बेहतर है कि टूटे सामान को तुरंत हटा दें और जगह को साफ-सुथरा रखें.

कांटेदार और नकारात्मक पौधे

घर के आसपास कांटेदार पौधे या सफेद रस वाले तेज पत्तों वाले पौधे परिवार में मतभेद पैदा कर सकते हैं. वास्तु के अनुसार ऐसे पौधे रिश्तों में टकराव और झगड़े बढ़ाते हैं. इन्हें हटाकर खुशियों और प्यार को बढ़ावा दिया जा सकता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Dirty Nail Predictions: गंदे नाखून बिगाड़ता है भाग्य, बरसता है इस ग्रह का कहर; असफलता और तंगहाली से जिंदगी हो जाती है जहर

कूड़ेदान का स्थान

घर के सामने या मुख्य दरवाजे के पास कूड़ेदान रखना भी शुभ नहीं माना जाता. यह न सिर्फ नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है, बल्कि परिवार में स्वास्थ्य और आर्थिक परेशानियां ला सकता है. कूड़ेदान को बाहर, छिपे हुए स्थान पर रखना सबसे सुरक्षित उपाय है.

विज्ञापन

टूटा शीशा और बेडरूम

शादीशुदा लोगों के बेडरूम में टूटा या चटका हुआ शीशा नहीं रखना चाहिए. इसे रखने से दांपत्य जीवन पर बुरा असर पड़ता है. साफ और सही आकार का शीशा सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखता है.

करें ये अचूक उपाय

वास्तु दोष को दूर करने के लिए घर में 9 दिन तक अखंड रामायण का पाठ करवाना लाभकारी माना जाता है. उत्तर-पूर्व कोने में कलश रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा सक्रिय रहती है. इसके अलावा, हॉल या बैठक में पर्वत का चित्र लगाना आत्मविश्वास और इच्छाशक्ति को बढ़ाता है.

विज्ञापन

ऐसे बढ़ाएं घर में प्रेम और सुख

घर की साफ-सफाई और सही वस्तुओं का चयन न केवल वास्तु दोष को कम करता है, बल्कि परिवार में प्रेम और सुख भी बनाए रखता है. यह सरल उपाय रिश्तों में मिठास और मानसिक शांति का रास्ता खोलते हैं.

यह भी पढ़ें: Fish Aquarium Vastu: वास्तु के अनुसार घर में यहां रखें फिश एक्वेरियम, कभी नहीं होगी धन की कमी

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola