Ravivar Ke Upay: रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित होता है. रविवार के दिन सूर्य देव की कृपा पाने के लिए कई उपाय किए जाते हैं. लोग सूर्य देव को अर्घ्य देते हैं और सूर्य मंत्रों का जाप करते हैं. आप रविवार के दिन शाम के समय भी कुछ खास उपाय कर सकते हैं. इन उपायों को करने से आपको भाग्य का साथ मिलेगा और हर मनोकामना पूरी होगी. आप रविवार की शाम को इन उपायों को करते हैं तो बंद किस्मत का ताला खुल जाएगा और साथ ही खूब रुपया पैसा मिलेगा. चलिए आपको रविवार की शाम को किए जाने वाले इन खास उपायों के बारे में बताते हैं.
रविवार की शाम जरूर करें ये उपाय
बबूल के पेड़ पर दूध चढ़ाएं
आपको रविवार के दिन बबूल के पेड़ पर दूध चढ़ाना चाहिए. बबूल के पेड़ पर दूध चढ़ाने से जीवन में धन और समृद्धि आती है. आप इसके साथ ही रविवार के दिन सूर्य देव की अराधना अवश्य करें. आप रविवार को सिरहाने दूध रखकर सो जाए और अगले दिन सोमवार को इसे बबूल पेड़ की जड़ में चढ़ाएं. इस उपाय को करने से धन-संपदा मिलती है.
ये भी पढ़ें – Chhath Puja 2025: आज खरना पूजा के बाद शुरू हो जाएगा 36 घंटे का निर्जला व्रत, जानें कब होगा उपवास का अंत
पीपल के नीचे जलाएं दीपक
रविवार के दिन आपको पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाना चाहिए. पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से शुभ फल मिलते हैं. आप पीपल के नीचे आटे का बना हुआ चौमुखी दीपक जलाएं. आपको सरसों के तेल से दीपक जलाना चाहिए. यह उपाय करने से घर में सुख-शांति आती है और धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है.
रविवार को झाड़ू खरीदकर लाएं
रविवार के दिन झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है. आपको रविवार के दिन तीन झाड़ू खरीदकर लानी चाहिए और इसके बाद अगले दिन इन तीनों झाड़ू को किसी मंदिर में दान कर दें. इन उपायों को करने से आपका भाग्य चमक सकता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
पैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
7 hrs agoइन उपायों से दूर होगी दरिद्रता, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि
9 hrs agoक्या करवा चौथ व्रत पर रहेगा पर भद्रा का साया? जानिए पूजा मुहूर्त
9 hrs agoघर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, जानें जरूरी टिप्स
11 hrs agoकब है देव उठनी एकादशी व्रत? इस दिन योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
12 hrs agoआज है महर्षि वाल्मीकि जयंती, जानिए महत्व और उनके जीवन से जुड़ी बातें
13 hrs agoवास्तु दोष का कारण बनती हैं बालकनी में रखी 5 चीजें, आज ही हटाएं
1 day agoआज चंद्रमा की रोशनी में करें ये महाउपाय, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
1 day agoछिपाकर रखनी चाहिए ये 5 बातें, अपनों को बताने से भी बचें, वरना पछताएंगे
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर करें खीर वाला उपाय, होगी धन की प्राप्ति
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines