हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Ravivar Ke Upay: रविवार को करें ये 5 उपाय, सूर्यदेव की कृपा से होगा खूब धन-लाभ, चमक उठेगी किस्मत

Dhan Prapti ke Upay: रविवार के दिन आप कुछ उपायों को करके धन लाभ पा सकते हैं. रविवार को किए उपायों से सूर्यदेव की कृपा से आपको जीवन में खुशियां और समृद्धि मिलेगी.

विज्ञापन
Credit- News24 gfx

Ravivar Ke Upay: रविवार का दिन सूर्यदेव की पूजा-अर्चना के लिए खास होता है. इस दिन सूर्यदेव की पूजा अर्चना के साथ ही कुछ उपाय करना लाभकारी होता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आप सूर्यदेव को प्रसन्न करने और धन प्राप्ति के लिए इन उपायों को कर सकते हैं. चलिए आपको रविवार के दिन किए जाने वाले खास उपायों के बारे में बताते हैं. जिन्हें कर आप सूर्यदेव का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं.

रविवार के दिन करें ये खास उपाय

सूर्य को जल का अर्घ्य दें

रविवार के दिन आपको सूर्य को तांबे के लोटे से अर्घ्य देना चाहिए. आपको जल में लाल रंग के पुष्प, अक्षत, रोली और गुड़ डालकर सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए. सूर्य को जल अर्पित करने के दौरान आपको ‘ओम आदित्य नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए. सुबह आपको जल्दी उठकर उगते सूर्य को जल अर्पित करना चाहिए.

विज्ञापन

मछलियों को खिलाएं आटे की गोलियां

सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए रविवार के दिन मछलियों को आटे की गोलियां बनाकर खिलानी चाहिए. आप मछलियों को आटा खिलाते हैं तो इससे पैसों की तंगी दूर होती है. इसके साथ ही कारोबार में लाभ मिलता है और धनलाभ के योग बनते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Hair on Feet Fingers: पैरों के अंगूठे-उंगलियों पर बाल आना देता है कई संकेत, जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र?

इस मंत्र का करें जाप

विज्ञापन

रविवार को आपको “ॐ घृणि सूर्याय नमः” इस मंत्र का जाप करना चाहिए. यह मंत्र कुंडली में सूर्य की स्थिति को मजबूत करता है और इससे मान-सम्मान में वृद्धि होती है. इससे सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं और उनका आशीर्वाद मिलता है.

रविवार को करें इस चीज का दान

विज्ञापन

आपको रविवार के दिन इन चीजों का दान करना चाहिए. दान करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं. रविवार के दिन आप गेंहू और गुड़ का दान कर सकते हैं. यह शुभ माना जाता है. इससे जीवन में तरक्की मिलती है.

दुखों से निजात के लिए

विज्ञापन

रविवार के दिन दुखों से निजात के लिए आपको इस खास उपाय को करना चाहिए. इसके लिए आप बरगद के पत्ते पर अपनी मनोकामना लिखें. इस पत्ते को शनिवार की रात सिरहाने रखकर सो जाएं. अगले दिन रविवार की सुबह इस पत्ते को बहते जल में प्रवाहित कर दें. इससे आपकी मनोकामना पूर्ण होगी.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola