Ravan Sanhita Astro Remedies To Become Rich: लंकापति रावण के बारे में जब भी बात होती है तो उनकी छवि एक राक्षस व अहंकारी के रूप में उभरती है. भगवान राम की पत्नी देवी सीता का हरण करना रावण के जीवन की सबसे बड़ी भूल थी, जिस कारण उन्हें नकारात्मकता व बुराई से जोड़ा जाता है. हालांकि, लोग ये भूल जाते हैं कि रावण एक महान ज्योतिष शास्त्री और प्रकांड पंडित भी थे, जिन्होंने रावण संहिता लिखी थी. रावण संहिता में जीवन को सुखी बनाने से लेकर धन की कमी, खराब सेहत और गृह क्लेश आदि समस्याओं के उपाय बताए गए हैं.
खासकर, रावण संहिता में मंत्र जाप के महत्व के बारे में बताया गया है. दरअसल, रावण को ज्ञात था कि मंत्रों में अद्भुत शक्ति होती है, जिनकी मदद से देवी-देवताओं को खुश किया जा सकता है. आज हम आपको रावण संहिता में लिखित धन प्राप्ति के लिए किए जाने वाले तीन प्रभावशाली उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं.
पैसों की कमी दूर करने के उपाय
- यदि आप पैसों की कमी का सामना कर रहे हैं या आपके ऊपर बहुत ज्यादा कर्ज चढ़ा हुआ है तो एक दिन अपने मंदिर में मां लक्ष्मी की मूर्ति के पास एक कौड़ी रखें. फिर पूरे 3 माह तक सुबह-सुबह मंदिर घर में बैठकर ‘ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवाणाय, धन धन्याधिपतये धन धान्य समृद्धि मे देहि दापय स्वाहा’ मंत्र का 108 बार जाप करें. तीन महीने बाद कौड़ी को लाल कपड़े में बांधकर घर की तिजोरी में रख दें. इस उपाय से आपको धन की कमी से छुटकारा मिल सकता है.
- धन की कमी से छुटकारा पाने के लिए 40 दिन तक “ॐ सरस्वती ईश्वरी भगवती माता क्रां क्लीं श्रीं श्रीं मम धनं देहि फट् स्वाहा” मंत्र का 108 बार जाप करें. इससे आपको मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी. साथ ही धन की कमी धीरे-धीरे दूर होने लगेगी.
- पैसों की कमी से मुक्ति और जीवन में तरक्की पाने के लिए प्रात: काल में ‘ॐ नमो विघ्नविनाशाय निधि दर्शन कुरु कुरु स्वाहा’ मंत्र का 10,000 बार जाप करें. इस उपाय से आपके घर में मां लक्ष्मी का स्थायी वास होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगेगी. इसके अलावा तरक्की की राह में आ रही बाधाएं भी दूर होंगी.
ये भी पढ़ें- Maa Durga Chalisa | श्री दुर्गा चालीसा: नमो नमो दुर्गे सुख करनी… Shri Durga Chalisa Lyrics In Hindi
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
9 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
10 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
12 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
14 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
16 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines