Ravan Ko Kisne Shrap Diya Tha: रावण सभी वेदों का ज्ञाता था, जिसे देवों के देव महादेव ने कई वरदान दिए थे. हालांकि, रावण को वरदान के साथ-साथ एक श्राप भी मिला था, जिस कारण उसका वध भी हो सकता था. इसी श्राप के कारण रावण माता सीता को स्पर्श (छू) नहीं कर पाया था. चलिए जानते हैं रावण को किसी भी स्त्री को उसकी मर्जी के बिना स्पर्श न करने का श्राप किसने और क्यों दिया था.
अपनी पुत्रवधू से किया था दुराचार
वाल्मीकि रामायण के उत्तरकांड के अध्याय 26 और श्लोक 39 के अनुसार, एक बार रावण अपने सौतेले भाई कुबेर से मिलने के लिए स्वर्ग में उसके शहर अलाका गया था. जहां पर उसे अप्सरा रंभा दिखाई दी. रंभा की खूबसूरती देखकर रावण मोहित हो गया और उससे गलत व्यवहार करने लगा. रंभा ने रावण का विरोध किया और उसे बताया कि वो उसके भाई कुबेर के बेटे नलकुबेर की होने वाली अर्धांगी यानी पत्नी है. रिश्ते में वो रावण की पुत्रवधू लगती है.
ये भी पढ़ें- Ram Birth Story: ऐसे हुआ था भगवान राम का दिव्य अवतार, जानें राजा दशरथ के घर उनके जन्म की अद्भुत कथा
सौतेले भाई के बेटे ने दिया था श्राप
रावण ने अप्सरा रंभा की बात नहीं मानी और उसके साथ दुराचार (गलत व्यवहार) किया. जब यह बात रावण के सौतेले भाई धन के देवता कुबेर जी के बेटे नलकुबेर को पता चली तो उन्होंने रावण को श्राप दिया. उन्होंने रावण से कहा कि आज से यदि तुमने किसी भी स्त्री को उसकी मर्जी के बिना स्पर्श किया तो तुम्हारे सिर के 100 टुकड़े हो जाएंगे. इसके बाद से रावण ने कभी भी किसी स्त्री को उसकी मर्जी के बिना स्पर्श करने का प्रयास नहीं किया.
रावण ने माता सीता को स्पर्श नहीं किया था
रावण ने अपनी बहन शूर्पणखा के अपमान का बदला लेने के लिए राम जी की पत्नी माता सीता का छल से अपहरण जरूर किया था, लेकिन कभी भी उन्हें स्पर्श नहीं किया था.
ये भी पढ़ें: Sita Birth Story: सीता जी का नाम क्यों पड़ा ‘सीता’? जानें राजा जनक के घर जन्म लेने की उनकी अद्भुत कथा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कैसे करें अपने-पराए की पहचान? चाणक्य नीति से जानिए लोगों की परख करना
7 hrs agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
8 hrs agoनवरात्रि शुरू होने से पहले करें घर की सफाई, आज ही हटा दें ये 5 चीजें
10 hrs agoपितृ पक्ष अमावस्या पर शुभ संयोग, पितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय
13 hrs agoकैसा होता है आंख का फड़कना? महिला और पुरुष के लिए अलग है मतलब, जानिए
1 day agoसदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण! दिन में छाएगा अंधेरा, क्या भारत में दिखेगा?
1 day agoकब है धनतेरस? इस दिन खरीदारी करना क्यों माना जाता है शुभ
1 day agoआज महादेव की पूजा का महासंयोग, एकसाथ है गुरु प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि
1 day agoकैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
2 days agoइस मंदिर में खुद का पिंडदान करते है लोग, जानिए क्या है मान्यता?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines