Ravan Dahan 2024 Timing: दशहरे का दिन वह दिन है, जब देवी दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था और भगवान श्रीराम ने रावण को परास्त किया था। यह हर साल नवरात्रि के अगले दिन यानी आश्विन मास में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इसे अधर्म पर धर्म की विजय के रूप में मनाते हैं। इसलिए इसे विजयादशमी कहते हैं। दशहरे के दिन रावण का पुतला बनाकर उसे जलाया जाता है, जिसे रावण दहन कहते हैं। कहते हैं, यह रिवाज हजारों सालों से बदस्तूर चलता आ रहा है। यह कल शनिवार 12 अक्टूबर को है। आइए जानते हैं, रावण दहन का महत्व क्या है और दशहरे के दिन पुतला दहन का मुहूर्त क्या है?
रावण दहन 2024 मुहूर्त
वैदिक पंचांग के अनुसार, अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि की शुरुआत 12 अक्टूबर, 2024 को सुबह 10 बजकर 58 मिनट से हो रही है। वहीं इस तिथि का समापन 13 अक्टूबर को सुबह 09 बजकर 08 मिनट पर होने जा रहा है। ऐसे में दशहरे का पर्व शनिवार, 12 अक्टूबर को मनाया जाएगा। प्रदोष काल में रावण दहन किया जाता है। ऐसे में दहन का मुहूर्त इस प्रकार रहने वाला है:
- अपराह्न पूजा का समय: दोपहर 1 बजकर 17 मिनट से दोपहर 3 बजकर 35 मिनट तक
- विजय मुहूर्त: दोपहर 2 बजकर 3 मिनट से दोपहर 2 बजकर 49 मिनट तक
- रावण दहन मुहूर्त: शाम 5 बजकर 54 मिनट से शाम 7 बजकर 26 मिनट तक
दशहरा का पर्व श्रवण नक्षत्र में मनाया जाता है। ऐसे में श्रवण नक्षत्र 12 अक्टूबर को प्रातः 05 बजकर 25 मिनट पर शुरू होगा। वहीं इस नक्षत्र का समाप्त 13 अक्टूबर को प्रातः 04 बजकर 27 मिनट पर होगा।
ये भी पढ़ें: Dussehra 2024: क्यों शुभ है दशहरे के दिन नीलकंठ पक्षी दर्शन? ये 5 कारण जानकर रह जाएंगे हैरान!
जानें दशहरे से जुड़ी मान्यताएं
हिंदू मान्यताओं के अनुसार, दशहरे के दिन कुछ कार्यों या संकेतों को बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन पर नीलकंठ पक्षी का दिखाई देना बहुत ही शुभ होता है। साथ ही कई स्थानों पर इस दिन सोना पत्ती बांटने का भी चलन है। इसी के साथ यह भी मान्यता है कि इस दिन पर कोई नई चीज खरीदना शुभ होता है। इसी के साथ दशहरे पर किसी नए काम की शुरुआत करने से उस काम में सफलता मिलती है।
दशहरा के दिन न करें ये काम
दशहरा के दिन कई ऐसे काम है, जिसको भूल कर भी नहीं करना चाहिए। इस दिन दूसरे लोगों की बुराई करने से बचना चाहिए, क्योंकि दशहरा असत्य पर सत्य की विजय का त्योहार है। इस दिन से घर में गंदगी नहीं रखनी चाहिए, क्योंकि नवरात्रि के बाद दीपों का त्योहार दिवाली का आगमन होता है। पशु हो या पक्षी दशहरा के दिन किसी की हत्या न करना चाहिए।
ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: इन 9 चीजों के बिना अधूरी रहती है छठ पूजा, 5वां आइटम है बेहद महत्वपूर्ण!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
नवरात्रि में जरूर करें अर्गला स्तोत्र का पाठ, बरसेगी मां दुर्गा की कृपा
53 mins agoकष्टों को दूर करेंगी मां विंध्यवासिनी, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
3 hrs agoकैसे शुरू हुई रावण का पुतला जलाने की परंपरा? जानिए रावण दहन का इतिहास
5 hrs agoशारदीय नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें पूजा विधि
8 hrs agoनवरात्रि में जरूर गाएं माता रानी के ये 3 भजन, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoनवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
1 day agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
1 day agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
1 day agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines