---विज्ञापन---

Religion angle-right

Ratha Saptami 2025: सूर्य देव की कृपा से 12 राशियों का होगा भाग्योदय! इस विधि से करें पूजा

Ratha Saptami Upay: साल 2025 में 4 फरवरी को रथ सप्तमी मनाई जाएगी, जिस दिन सूर्य देव की पूजा करना शुभ माना जाता है। ज्योतिष में बताया गया है कि यदि कोई व्यक्ति सप्तमी तिथि पर सूर्य देव की विधि अनुसार पूजा करता है, तो उसे मनोवांछित फल मिलता है।

---खबर नीचे जारी है---

Ratha Saptami Upay 2025: ग्रहों के राजा सूर्य को प्रसन्न करने के लिए रथ सप्तमी का दिन शुभ माना जाता है। प्रत्येक वर्ष माघ माह की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि के दिन रथ सप्तमी मनाई जाती है, जो सूर्य देव को समर्पित है। इस साल 4 फरवरी को रथ सप्तमी मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सप्तमी तिथि पर यदि कोई व्यक्ति सच्चे मन से सूर्य देव की उपासना करता है, तो उसका आत्मविश्वास बढ़ता है। सेहत में सुधार होता है और जीवन में सफल होने की संभावना बढ़ जाती है।

इसके अलावा सूर्य देव को विधि अनुसार अर्घ्य देना भी शुभ माना जाता है। चलिए जानते हैं राशि अनुसार सूर्य देव की पूजा करने की सही विधि के बारे में।

---खबर नीचे जारी है---

मेष राशि

रथ सप्तमी पर सबसे पहले सूर्य देव को नमस्कार करें। सूर्य को पानी से अर्घ्य दें और लाल रंग का फूल चढ़ाएं।

वृषभ राशि

सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए उन्हें अर्घ्य दें। पूजा के दौरान सूर्य गायत्री मंत्र या सूर्य मंत्रों का जाप करें। साथ ही सूर्य देव को खट्टे फल का भोग लगाएं।

---खबर नीचे जारी है---

मिथुन राशि

यदि आप चाहते हैं कि आपके जीवन में सदा खुशहाली बनी रहे, तो सप्तमी तिथि पर सूर्य देव की पूजा करें। उन्हें अर्घ्य देने के साथ पीले फूल चढ़ाएं। इसके अलावा सूर्य मंत्रों का जाप करना भी शुभ रहेगा।

ये भी पढ़ें- Video: शनि करेंगे इस राशि के लोगों को मालामाल, सेहत और संबंध दोनों में होगा सुधार!

---खबर नीचे जारी है---

कर्क राशि

सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए कर्क राशि के जातक सप्तमी तिथि पर व्रत रखें। साथ ही सूर्य देव को जल से अर्घ्य दें। इसी के साथ 12 बार सूर्य मंत्रों का जाप करना भी शुभ रहेगा।

सिंह राशि

सप्तमी तिथि पर सिंह राशि के जातक यदि सूर्य देव की पूजा करते हैं और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करते हैं, तो इससे उन्हें भगवान से मनचाहा वरदान मिल सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

कन्या राशि

रथ सप्तमी पर सूर्य देव को जल चढ़ाएं। साथ ही उन्हें अनाज, गुड़ और दाल अर्पित करें। इस दौरान सूर्य मंत्रों का जाप करें। इस उपाय से आपके जीवन में आ रही परेशानियां काफी कम हो जाएंगी।

तुला राशि

सूर्य के उदय होने पर सूर्य नमस्कार करें। स्नान आदि कार्य करने के बाद सूर्य देव को जल चढ़ाएं। साथ ही सफेद फूल अर्पित करें। इसके अलावा आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना भी शुभ रहेगा।

---खबर नीचे जारी है---

वृश्चिक राशि

सप्तमी तिथि पर सूर्य देव को अर्घ्य दें। इसी के साथ सूर्य कवच स्तोत्र का पाठ करना भी शुभ रहेगा।

धनु राशि

अगर आप चाहते हैं कि आपके जीवन में सदा खुशियां बनी रहें, तो सप्तमी तिथि पर सूर्य मंदिर जरूर जाएं। वहां जाकर भगवान को पीले फल चढ़ाएं और सूर्य गायत्री मंत्र का जाप करें।

---खबर नीचे जारी है---

मकर राशि

सूर्य देव को जल और लाल रंग के फूल सप्तमी तिथि पर चढ़ाना मकर राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगा।

कुंभ राशि

यदि आप चाहते हैं कि आपके जीवन में सदा खुशियां बरकरार रहें, तो सप्तमी तिथि पर सूर्य देव को जल चढ़ाएं। जल में थोड़ा-सा गुड़ जरूर डालें। अर्घ्य देते समय सूर्य मंत्र का जाप करें।

---खबर नीचे जारी है---

मीन राशि

सूर्य देव को अर्घ्य देने के साथ-साथ यदि आप उन्हें कमल के फूल अर्पित करते हैं, तो इस उपाय से रथ सप्तमी के दिन आपको भगवान से मनचाहा वरदान प्राप्त हो सकता है।

ये भी पढ़ें- Shukra Gochar 2025: सुख-वैभव के दाता शुक्र ने किया शनि के नक्षत्र में गोचर, इन 3 राशियों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत!

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Feb 02, 2025 03:13 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola