Ratha Saptami 2025: सनातन धर्म के लोगों के लिए रथ सप्तमी का खास महत्व है, जिस दिन ग्रहों के राजा सूर्य की पूजा की जाती है। सूर्य देव की उपासना करने से साधक का आत्मविश्वास बढ़ता है और सेहत अच्छी रहती है। साथ ही उन्हें भय, क्रोध, लालसा और नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा साधक के सफल होने की संभावना भी बढ़ जाती है। चलिए जानते हैं इस वर्ष किस दिन रथ सप्तमी का पर्व मनाया जाएगा। साथ ही आपको सूर्य देव की पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि के बारे में पता चलेगा।
रथ सप्तमी का महत्व
पौराणिक कथाओं के अनुसार, प्राचीन काल में माघ महीने की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को सूर्य देव का अवतरण हुआ था। इसलिए हर साल सप्तमी तिथि पर रथ सप्तमी मनाई जाती है। रथ सप्तमी पर सूर्य देव की सच्चे मन से पूजा करने से आरोग्यता का वरदान मिलता है। इसके अलावा इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान और जरूरतमंद लोगों को दान देना भी शुभ माना जाता है। इससे साधक को पुण्य मिलता है और पाप खत्म हो जाते हैं।
ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2025: स्वराशि कर्क में बैठे चंद्रमा चमकाएंगे 3 राशियों की किस्मत, दूर होंगी सभी परेशानियां!
2025 में कब है रथ सप्तमी?
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार माघ महीने में आने वाली शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि का आरंभ 04 फरवरी 2025 को सुबह 4 बजकर 37 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 05 फरवरी 2025 को प्रात: काल 02 बजकर 30 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के आधार पर 04 फरवरी 2025 को रथ सप्तमी मनाई जाएगी। 04 फरवरी यानी रथ सप्तमी के दिन अमृत सिद्धि योग, शुक्ल योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और शुभ योग का निर्माण हो रहा है।
4 फरवरी 2025 के शुभ मुहूर्त
- सूर्योदय- सुबह 7:09
- स्नान-दान- प्रात: काल 05:23 से लेकर सुबह 07:08 मिनट तक
- अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:18 से लेकर 01:02 मिनट तक
- अमृत काल- दोपहर 03:02 से लेकर 04:33 मिनट तक
- ब्रह्म मुहूर्त- प्रात: काल 05:32 से लेकर 06:20 मिनट तक
- राहुकाल- दोपहर में 3:26 से लेकर 4:49 मिनट तक
रथ सप्तमी की पूजा विधि
- ब्रह्म मुहूर्त में उठें।
- स्नान आदि कार्य करने के बाद पीले रंग के वस्त्र धारण करें।
- तांबे के लोटे में जल भरकर सूर्य देव को अर्घ्य दें। इस दौरान सूर्य मंत्रों का जाप करें।
- सूर्य चालीसा का पाठ करें।
- अंत में सूर्य देव की आरती करके पूजा का समापन करें।
ये भी पढ़ें- Video: शनि-बृहस्पति गोचर से इस राशि के लोगों की बढ़ेंगी मुश्किलें, 90 दिनों तक रहना होगा सतर्क!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
नवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
7 hrs agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
10 hrs agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
11 hrs agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
12 hrs agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
13 hrs agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
17 hrs agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
1 day agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
1 day agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
1 day agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines