Rath yatra 2025: ओडिशा के जगन्नाथ पुरी में हर साल भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाती है। इस यात्रा में ओडिशा से ही नहीं, बल्कि अलग-अलग शहरों से लोग शामिल होने के लिए पहुंचते हैं। इस यात्रा में भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और बड़े भाई बलभद्र को स्थापित किया जाता है और पूरे शहर में उनकी यात्रा निकाली जाती है। माना जाता है कि इनके दर्शन करने से सारे पाप दूर होते हैं। वहीं, इस साल 27 जून को यह रथ यात्रा निकाली जाएगी। इस दिन भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और बड़े भाई बलभद्र के पोशाक भी खास होते हैं, क्योंकि इसे खास तरीके से बनाया जाता है। आइए जानते हैं उनके पोशाक कैसे तैयार किया जाता है?
कैसे तैयार होता है पोशाक?
रथ यात्रा के लिए भगवान के पोशाक को ओडिशा के खुर्दा जिले के राउतपाड़ा गांव के बुनकरों द्वारा बनाया जाता है। कहा जाता है कि पिछले तीन दशकों से, इन बुनकरों का एक समूह भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा और भगवान बलभद्र की मूर्तियों के लिए वस्त्र तैयार करते आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि ये बुनकर, विशेष रूप से गोविंद चंद्र दास के परिवार की अगुवाई में, भगवान की मूर्तियों को सालाना रथ यात्रा के दौरान सजाने के लिए इन वस्त्रों को तैयार करते हैं। इन पोशाकों को बनाने की प्रक्रिया पारंपरिक रूप से की जाती है और हर साल, वे भगवान के लिए 7 अलग-अलग तरह के पोशाक तैयार करते हैं।
कब से कब तक मनाया जाएगा ये त्योहार?
भारत के उड़ीसा राज्य में स्थित पुरी शहर, जिसे जगन्नाथ पुरी भी कहा जाता है। यहां पर हर साल भगवान विष्णु के स्वरूप जगन्नाथ जी की पूजा की जाती है और यात्रा बड़े ही धूमधाम से निकाली जाती है। इस साल इसे 26 जून से 27 जून तक मनाया जाएगा। इस यात्रा में देश सहित विदेशों से भी लोग शामिल होने के लिए आते हैं।
ये भी पढ़ें-Rath Yatra 2025: जगन्नाथ पुरी की रथ यात्रा में कहां से आता है भगवान का भोग? जानें इसकी खासियत
क्या है रथ यात्रा का महत्व
इस रथ यात्रा में भगवान जगन्नाथ जी, उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा को सजाकर रथ पर बिठाया जाता है और फिर पूरे शहर में इनकी यात्रा निकाली जाती है। माना जाता है कि जगन्नाथ जी के दर्शन करने के बाद उनके भक्तों के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं और मृत्यु के बाद उन्हें मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है। लाल और पीले रंग से बने भगवान जगन्नाथ जी का यह रथ नंदीघोष कहलाता है, जिसका सारथी दारुक को बनाया जाता है।
ये भी पढ़ें- Rath Yatra 2025: जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा का क्या है महत्व, कब से कब तक मनाया जाएगा ये त्योहार
संबंधित खबरें
कब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
32 mins agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 hr ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
4 hrs agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
4 hrs agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
6 hrs agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
23 hrs agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
1 day agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
1 day agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines