Ekadashi ke Upay: रंगभरी एकादशी पर कल करें तुलसी से जुड़े ये 3 काम, धन संकट जल्द हो जाएगा समाप्त!

Ekadashi ke Upay: रंगभरी एकादशी 10 मार्च, 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन रंगभरी एकादशी के दिन भगवान विष्णु और शिव की पूजा के साथ-साथ तुलसी माता की उपासना का भी विशेष महत्व है। इस एकादशी पर तुलसी से जुड़े ये कुछ खास उपाय से धन संकट जल्द समाप्त हो जाता है। आइए जानते हैं, ये उपाय क्या हैं?

rangbhari-ekadashi-2025-tulsi-ke-upay

Ekadashi ke Upay: रंगभरी एकादशी को आमलकी एकादशी और आंवला एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व फाल्गुन शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाया जाता है और इसे होली के उत्सव की शुरुआत के रूप में भी देखा जाता है। इस बार रंगभरी एकादशी 10 मार्च, 2025 को यानी कल मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है, लेकिन खास बात यह है कि भगवान शिव की भी विशेष आराधना होती है। इसे काशी में शिव-पार्वती के गौना उत्सव के रूप में भी मनाया जाता है। रंगभरी एकादशी के दिन भक्त रंग और गुलाल उड़ाकर शिव और पार्वती के विवाह के बाद उनके काशी में प्रथम आगमन की खुशी मनाते हैं।

विज्ञापन

रंगभरी एकादशी पर करें तुलसी के ये उपाय

रंगभरी एकादशी के दिन भगवान विष्णु और शिव की पूजा के साथ-साथ तुलसी माता की उपासना का भी विशेष महत्व है। तुलसी जी को भगवान विष्णु की प्रिया माना जाता है। यह दिन उनकी कृपा प्राप्त करने का उत्तम अवसर है। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से सुख-समृद्धि, आर्थिक उन्नति और वैवाहिक जीवन में सुख की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं, रंगभरी एकादशी तुलसी के कौन-से 3 उपाय अवश्य करने चाहिए?

विज्ञापन

भोग में तुलसी दल का प्रयोग करें

एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पंजीरी और चरणामृत का भोग लगाएं। भोग में तुलसी दल यानी पत्ते अवश्य डालें, यह अत्यंत शुभ माना जाता है। इससे घर में आर्थिक समस्याएं समाप्त होती हैं और लक्ष्मी जी की कृपा भी बनी रहती है।

विज्ञापन

तुलसी जी के पास घी का दीपक जलाएं

इस दिन तुलसी माता के पौधे के पास घी का दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे घर में शांति बनी रहती है और नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं। संध्या के समय दीपक जलाना विशेष फलदायी होता है और इसके साथ 11 बार तुलसी की परिक्रमा करना शुभ माना जाता है।

तुलसी माता को लाल चुनरी चढ़ाएं

तुलसी माता को लाल रंग की चुनरी चढ़ाने से विवाह संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। यदि दांपत्य जीवन में कलह बनी रहती है तो यह उपाय करने से पति-पत्नी के बीच प्रेम और सामंजस्य बढ़ता है। नवविवाहित महिलाएं इस दिन यह उपाय करके सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद प्राप्त कर सकती हैं। चुनरी चढ़ाते समय ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ