Rang Panchmi 2026 Today: सनातन धर्म के लोगों के लिए रंग पंचमी के पर्व का खास महत्व है, जो कि हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन ब्रज में चालू 40 दिन के होली महाउत्सव का भी समापन हो जाता है. माना जाता है कि हर साल रंग पंचमी के दिन राधा-कृष्ण अपने भक्तों के साथ होली खेलने के लिए धरती पर आते हैं. यदि कोई व्यक्ति इस दिन सच्चे मन से राधा-कृष्ण की पूजा करता है और उन्हें रंग अर्पित करता है तो उसके जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली और धन-धान्य का वास होता है. साथ ही तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं.
द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार कल 7 मार्च 2026 की शाम 7 बजकर 17 मिनट पर चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि का आरंभ हुआ था, जिसका समापन आज 8 मार्च 2026 की रात 9 बजकर 10 मिनट पर होगा. ऐसे में आज 8 मार्च 2026, वार रविवार को रंग पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है.
रंग पंचमी की पूजा का शुभ मुहूर्त
- सूर्योदय- सुबह 06:38 मिनट पर
- प्रातः सन्ध्या- सुबह 05:26 से सुबह 06:40
- अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:08 से दोपहर 12:55
- गोधूलि मुहूर्त- शाम 06:22 से शाम 06:46
रंग पंचमी की पूजा विधि
- स्नान आदि कार्य करने के बाद पीले रंग के शुद्ध कपड़े धारण करें.
- घर के मंदिर में भगवान कृष्ण और राधा रानी की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें.
- कलश स्थापना करें.
- देवी-देवताओं को चंदन, पीले फूल, वस्त्र, श्रृंगार का समान, पीले रंग की मिठाई, रंग और अक्षत अर्पित करें.
- घी का दीपक जलाने के बाद मंत्रों का उच्चारण करें.
- आरती करने के बाद भूल चूक के लिए माफी मांगे और अपने सुखी जीवन की कामना करें.
ये भी पढ़ें- Shukra Gochar: 27 अप्रैल को शुक्र गोचर से बदलेंगे 4 राशियों के दिन, पैसों से अकाउंट और खुशियों से घर भरा रहेगा
रंग पंचमी पर इन मंत्रों के जाप से होगा महालाभ
- राधे राधे
- ॐ क्लीं राधा-कृष्णाभ्यां नमः
- राधे कृष्णा राधे कृष्णा, कृष्णा कृष्णा राधे राधे
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
9 hrs agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
11 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
12 hrs agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
13 hrs agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
16 hrs agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
1 day agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
1 day agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
1 day agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
1 day agoआज पूजा के दौरान जरूर पढ़ें करवा चौथ की कहानी, वरना अधूरा रहेगा व्रत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines