हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Rang Panchami 2026: संतान प्राप्ति, आर्थिक लाभ से लेकर सुख-समृद्धि की कामना तक, रंग पंचमी के उपाय करेंगे चमत्कार

Rang Panchami 2026: होली के पांच दिन बाद रंग पंचमी का पर्व मनाया जाता है. यह दिन कई उपायों को करने के लिए बेहद खास होता है. रंग पंचमी पर कई उपायों को करने से चमत्कारी लाभ मिलते हैं. चलिए इन सभी के बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Rang Panchami 2026: रंग पंचमी का पर्व होली के पांच दिनों बाद यानी चैत्र माह की कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि को मनाया जाता है. यह तिथि 7 मार्च की शाम को 7 बजकर 17 मिनट से लेकर 8 मार्च की रात को 9 बजकर 10 मिनट तक रहेगी. ऐसे में सूर्योदय तिथि को महत्व देते हुए रविवार 8 मार्च को रंग पंचमी का पर्व मनाया जाएगा. रंग पंचमी के दिन राधा रानी और भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है. ऐसी मान्यता है कि, रंग पंचमी के दिन भगवान होली खेलते हैं. इस दिन व्रत और पूजा करने का महत्व होता है.

रंग पंचमी पर राधा-कृष्ण की पूजा के साथ ही कई खास उपाय कर सकते हैं. रंग पंचमी पर मथुरा-वृंदावन में रंगोत्सव मनाया जाता है और भगवान की झांकिया निकाली जाती है.रंग पंचमी के उत्सव के साथ होली के पर्व का समापन हो जाता है. रंग पंचमी पर आप कई उपायों को करने से कई लाभ प्राप्त कर सकते हैं. रंग पंचमी पर उपायों को करने से संतान प्राप्ति की इच्छा से लेकर सुख-समृद्धि की कामना तक पूरी होती है. चलिए इन सभी उपायों के बारे में जानते हैं.

संतान प्रप्ति की इच्छापूर्ति के लिए उपाय

रंग पंचमी के अवसर पर संतान प्राप्ति की इच्छा को पूर्ण करने के लिए लड्डू गोपाल को गुलाल और मिश्री अर्पित करें. इसके साथ ही शिवलिंग पर जल में शहद मिलाकर अभिषेक करें. इसके साथ ही रंग पंचमी का व्रत करे और राधा-कृष्ण की पूजा कर संतान प्राप्ति का वरदान मांगे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Chanakya Niti: फिजूलखर्ची से बचने के लिए आचार्य चाणक्य से जानें खर्च करने का तरीका, हो जाएंगे मालामाल

आर्थिक लाभ के लिए उपाय

आर्थिक तौर पर लाभ प्राप्त करने के लिए रंग पंचमी पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें. मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करें और उन्हें गुलाल अर्पित करें. इसके साथ ही कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें. इससे धन संकट दूर होता है. इस उपाय को करने से आपको आर्थिक लाभ मिलेगा.

विज्ञापन

जीवन में सुख-समृद्धि के लिए

जीवन में सुख-समृद्धि के लिए आपको रंग पंचमी पर खास उपाय करने चाहिए. आप भगवान विष्णु को पीले रंग का गुलाल अर्पित करें. विष्णु भगवान की पूजा-अर्चना करें. ऐसा करने से जीवन में सुख-समृ्द्धि का आगमन होगा.

सुखी वैवाहिक जीवन के लिए

अगर पति-पत्नी के रिश्ते में तनाव रहता है तो सुखी वैवाहिक जीवन के लिए रंग पंचमी पर उपाय करना चाहिए. आपको रंग पंचमी पर विधि-विधान से राधा-कृष्ण की पूजा करनी चाहिए. इसके साथ ही गुलाबी रंग का गुलाल अर्पित करना चाहिए.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola