Rang Panchami 2026 Upay: होली के बाद चैत्र माह की कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को रंग पंचमी का पर्व मनाया जाता है, जिस दिन राधा रानी और कृष्ण जी की पूजा करने के साथ-साथ होली खेली जाती है. खासकर, मथुरा और वृंदावन के कुछ मंदिरों में विशाल उत्सव का आयोजन किया जाता है, जिसके बाद होली महापर्व के उत्सव का समापन हो जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, रंग पंचमी के दिन राधा-कृष्ण जी की पूजा करने से जीवन में प्यार, मिठास, सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है.
इसके अलावा कुछ विशेष उपायों को करके राधा-कृष्ण जी की कृपा से प्रेम संबंध से जुड़ी तमाम समस्याओं से मुक्ति भी पाई जा सकती है. यहां पर आपको 2026 में रंग पंचमी की सही तिथि और उपायों के बारे में पता चलेगा.
2026 में कब है रंग पंचमी?
द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि का आरंभ 7 मार्च 2026 की शाम 7 बजकर 17 मिनट पर हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 8 मार्च 2026 की रात 9 बजकर 10 मिनट पर होगा. ऐसे में 8 मार्च 2026, वार रविवार को रंग पंचमी का पर्व मनाया जाएगा. बता दें कि देश के कई राज्यों में रंग पंचमी को कृष्ण पंचमी और देव पंचमी के नाम से भी जाना जाता है.
ये भी पढ़ें- Shukra Gochar: 27 अप्रैल को शुक्र गोचर से बदलेंगे 4 राशियों के दिन, पैसों से अकाउंट और खुशियों से घर भरा रहेगा
रंग पंचमी के उपाय
- रंग पंचमी के पावन दिन प्रात: काल में राधा-कृष्ण जी की साथ में पूजा करें और उन्हें गुलाल अर्पित करें. इसके बाद ‘ॐ क्लीं कृष्णाय नमः’ मंत्र का 3 माला यानी 324 बार जाप करें. यदि सिंगल लोग ये उपाय करते हैं तो उनका रिश्ता होने में आ रही बाधाएं दूर होंगी, जबकि विवाहित जातकों के रिश्ते में आई खटास दूर होने लगेगी.
- शादी न होने से लेकर प्रेम जीवन की तमाम समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए रंग पंचमी के दिन आप राधा कृपा कटाक्ष स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं. माना जाता है कि इसके पाठ से न सिर्फ राधा रानी खुश होती हैं, बल्कि कृष्ण जी का भी विशेष आशीर्वाद मिलता है और जीवन में प्यार बढ़ता है.
- सिंगल जातक रंग पंचमी के दिन वट वृक्ष की पूजा करने के बाद उस पर 108 बार लाल रंग का धागा बांधें. इस दौरान राधा रानी के नाम का जाप करें और अंत में अपनी शादी की इच्छा को जाहिर करें. ऐसा करने से आपकी शादी होने में आ रही दिक्कतें दूर होंगी. वहीं, विवाहित जातक खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए ये उपाय कर सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
9 hrs agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
11 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
12 hrs agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
13 hrs agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
16 hrs agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
1 day agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
1 day agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
1 day agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
1 day agoआज पूजा के दौरान जरूर पढ़ें करवा चौथ की कहानी, वरना अधूरा रहेगा व्रत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines