---विज्ञापन---

Religion angle-right

Rang Panchami 2025: राधा-कृष्ण की कृपा से 12 राशियों के जीवन में भरेगा रंग! करें इन चीजों का दान

होली के पांच दिन बाद पंचमी तिथि पर 'रंग पंचमी' का पर्व मनाया जाता है, जिस दिन कुछ विशेष उपाय करने से प्रत्येक व्यक्ति को राधा-कृष्ण से मनचाहा वर प्राप्त हो सकता है। चलिए जानते हैं रंग पंचमी पर किन-किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है।

---विज्ञापन---

Rang Panchami Upay 2025: देशभर में हर साल फाल्गुन पूर्णिमा पर होली का पर्व मनाया जाता है, जिसके पांच दिन बाद ‘रंग पंचमी’ मनाई जाती है। मान्यता है कि इसी तिथि पर भगवान कृष्ण और राधा ने होली खेली थी। इस साल 19 मार्च 2025 को रंग पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। रंग पंचमी के दिन राधा-कृष्ण के साथ-साथ देवी लक्ष्मी की पूजा करना भी शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि रंग पंचमी के दिन यदि कोई व्यक्ति अपनी राशि अनुसार कुछ विशेष चीजों का दान करता है, तो उसे राधा-कृष्ण जी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही घर-परिवार में खुशियों का आगमन होता है। चलिए जानते हैं रंग पंचमी से जुड़े उपायों के बारे में।

मेष राशि

राधा-कृष्ण के अलावा हनुमान जी की उपासना करना मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। साथ ही गरीबों को धन का दान करें।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

यदि आप धन की कमी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो रंग पंचमी पर जरूरतमंदों को सफेद चीजों का दान करें। इसी के साथ छोटी कन्याओं को भोजन कराना भी शुभ रहेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक रंग पंचमी पर राधा-कृष्ण के साथ-साथ गणेश जी की भी उपासना करें। इसी के साथ जरूरतमंद लोगों को वस्त्र का दान करें।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक रंग पंचमी पर यदि सफेद चीजों का दान करते हैं, तो इससे उन्हें ग्रहों की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है।

ये भी पढ़ें- Guru Gochar 2025: गुरु के डबल गोचर से 3 राशियों को होगा लाभ, खुलेंगे सफलता के द्वार!

---विज्ञापन---

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए रंग पंचमी पर गुड़ या गेहूं का दान करना शुभ रहेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को जीवन में यदि ऊंचा मुकाम हासिल करना है तो रंग पंचमी पर जरूरतमंदों को पुस्तक या हरे रंग के वस्त्रों का दान करें।

---विज्ञापन---

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए रंग पंचमी पर इत्र का दान करना शुभ रहेगा। इससे आपको देवी-देवताओं की तो विशेष कृपा प्राप्त होगी ही साथ ही घर में खुशियों का वास होगा।

वृश्चिक राशि

देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिए वृश्चिक राशि के लोग रंग पंचमी पर मसूर की दाल का दान कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

धनु राशि

रंग पंचमी पर चने की दाल का दान करना धनु राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। इससे आपके जीवन में खुशियों का वास होगा और रिश्तों में मजबूती आएगी।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए काले तिल का दान करना शुभ माना जाता है।

---विज्ञापन---

कुंभ राशि

रंग पंचमी पर कुंभ राशि के लोगों के लिए जरूरतमंदों को धन का दान करना शुभ रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातक यदि रंग पंचमी पर जरूरतमंदों को धन का दान देते हैं, तो इससे उनके जीवन में चल रही सभी परेशानियां जल्द खत्म हो सकती हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Video: 31 मार्च से पहले किस मूलांक वालों का चमकेगा भाग्य और कौन होगा परेशान? जानें भविष्यफल और उपाय

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Mar 18, 2025 11:51 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola