Ramadan 2026: रमजान का महीना बेहद पाक माना जाता है. इस महीने मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं. रमजान का महीना कब से शुरू हो रहा है इसको लेकर लोगों के मन में सवाल की स्थिति बनी हुई है. रमजान और रोजे की शुरुआत चांद देखने के बाद होती है. देशभर में लोग चांद के दीदार का इंतजार कर रहे हैं. अगर आज चांद नजर आता है तो रमजान की शुरुआत 19 फरवरी यानी से होगी.
सऊदी अरब में शुरू हुआ रमजान
सऊदी अरब में भारत से एक दिन पहले चांद नजर आने के बाद रमजान की शुरुआत हो चुकी है. सऊदी अरब में 17 फरवरी को रमजान का चांद नजर आ गया है इसके बाद आज यानी 18 फरवरी से सऊदी में रमजान का पाक महीना शुरू हो चुका है. भारत में आज चांद दिखता है तो कल से रमजान की शुरुआत होगी.
ये भी पढ़ें – Ramadan 2026 Moon: भारत, पाकिस्तान, सऊदी और दुबई में किस दिन दिखेगा रमजान का चांद?
चांद पर टिकी नजरें
भारत में आज चांद नजर आने की संभावना है. अगर आज भारत में रमजान का चांद नजर आता है तो इसके बाद 19 फरवरी से रमजान के महीने की शुरुआत होगी. रमजान के शुरू होने की तारीख चांद देखने के अनुसार, अलग-अलग देशों में अलग-अलग हो सकती है. भारत में आज चांद नजर आने के बाद 19 फरवरी को रमजान की शुरुआत के साथ पहला रोजा रखा जाएगा.
इबादत का महीना
रमजान का चांद देखने के साथ ही रोजेदारों के लिए इबादत का महीना शुरू होता है. रोजेदार पूरे महीने रोजा रखते हैं और अल्लाह के प्रति समर्पण, आत्म-अनुशासन का संदेश देते हैं. रमजान के महीने में मुसलमान सुबह से शाम तक रोजा रखते हैं और बिना कुछ खाए-पिए रहते हैं. शाम के समय मगरिब की नमाज के बाद इफ्तार करते हैं. रमजान में गरीबों को दान करने और पांच बार की नमाज पढ़ना बेहद अच्छा होता है.
संबंधित खबरें
आज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
12 hrs agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
13 hrs agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
17 hrs agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
19 hrs agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
19 hrs agoअहोई अष्टमी 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और कथा
1 day agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
2 days agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
2 days agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines