---विज्ञापन---

Religion angle-right

Ramadan 2025: रमजान में कब से शुरू होगा दूसरा ‘अशरा’? जानिए इसका महत्व

Ramadan 2025: रमजान इस्लाम धर्म का सबसे पाक महीना कहा जाता है। इस दौरान दुनिया भर के मुसलमान रोजा रखते हैं। इस महीने को तीन हिस्सों में बांटा गया है, जिनको अशरा कहते हैं। जानिए रमजान में दूसरा अशरा कब से शुरू हो रहा है?

---विज्ञापन---

Ramadan 2025: 2 मार्च से देशभर में रमजान 2025 का पहला रोजा रखा गया। इस पूरे महीने में मुसलमानों को नेक काम, शांत रहना और रोजे के साथ खूब इबादत करने की सलाह दी जाती है। रमजान के महीने को तीन हिस्सों में बांटा गया है, जिनको अशरा कहा जाता है। पूरे महीने में तीनों अशरा का महत्व अवग-अलग होता है। पहले रोजे से अभी तक पहला अशरा चल रहा है, जिसमें अल्लाह की रहमत और बरकत के लिए जाना जाता है। कुछ दिन में ही रमजान का दूसरा अशरा शुरू हो जाएगा। जानिए दूसरे अशरे को लेकर क्या हिदायत दी गई है? यह कब से कब से शुरू होगा और कब तक रहेगा? जानें इसका क्या महत्व होता है?

दूसरा अशरा कब से शुरू?

अभी 10वें रोजे तक पहला अशरा चलेगा। वहीं, 11वें रोजे से दूसरा अशरा शुरू हो जाएगा, जो 20वें रोजे तक चलेगा। इस दौरान रोजेदार अपने गुनाहों की माफी मांगी मांगते हैं। जिसके लिए अल्लाह से माफी के लिए बार-बार ‘अस्तगफिरुल्लाह’ (मैं अल्लाह से माफी मांगता हूं) कहा जाता है। इसके अलावा, इन 10 दिनों में जितना हो सके उतना गरीब लोगों की मदद करने की हिदायत दी गई है। हालांकि, रमजान के पूरे महीने में गरीबों की मदद की जा सकती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Ramadan 2025: रमजान में पहला ‘अशरा’ क्या? कब से कब तक रहेगा, जानिए इसका महत्व

किसी जरूरमंद इंसान की मदद करने का सही तरीका भी बताया गया है। इस्लाम में कहा गया है कि किसी की मदद ऐसे करो जिसमें तुम्हारे दूसरे हाथ को भी पता न चले। इसका मतलब है कि जिसकी भी मदद की जाए उस बारे में किसी को बताया न जाए।

---विज्ञापन---

कब तक चलेगा रमजान का महीना? 

रमजान का महीना मार्च के आखिर तक चलेगा। जब तक ईद का चांद न दिख जाए, तब तक अभी कंफर्म नहीं कहा जा सकता कि रोजे कब तक रखे जाएंगे। हालांकि, अभी ईद के लिए दो तारीखें सामने आ रही हैं, जिसमें पहली तारीख 1 अप्रैल और दूसरी तारीख 2 अप्रैल बताई जा रही है। हालांकि, ईद के चांद के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि इस बार 30 रोजे होंगे या फिर 29 रोजे।

ये भी पढ़ें: मजान में पीरियड्स के दौरान महिलाओं को क्या दिक्कतें होती हैं? पढ़िए उन्हीं की जबानी

---विज्ञापन---
First published on: Mar 08, 2025 02:21 PM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola