Rama or Shyama Tulsi: रामा या श्यामा घर में कौन-सी तुलसी लगाना होता है शुभ? छोटी सी गलती पड़ सकती है भारी

Rama or Shyama Tulsi: तुलसी का पौधा हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र माना जाता है. तुलसी के पौधे की पूजा-अर्चना करना बहुत ही अच्छा होता है. तुलसी के पौधे दो प्रकार के होते हैं. घर में कौन-सा पौधा लगाना शुभ होता है चलिए जानते हैं.

Rama or Shyama Tulsi

Photo Credit - Social Media

Rama or Shyama Tulsi: तुलसी का पौध घर-आंगन में रखना बेहद शुभ होता है. लेकिन तुलसी दो प्रकार की होती है ऐसे में कौन-सा तुलसी का पौधा घर में रखना चाहिए इसके बारे में आपको जानकारी होनी चाहिए. तुलसी को धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है. रामा तुलसी और श्यामा तुलसी दो प्रकार के पौधे होते हैं. कई बार लोग तुलसी का पौधा घर लाते समय इन दोनों में कन्फ्यूज हो जाते हैं. चलिए आपको बताते हैं कि, इन दोनों में क्या अंतर होता है और घर में कौन सा पौधा रखना चाहिए.

विज्ञापन

रामा तुलसी और श्यामा तुलसी में अंतर

यह दोनों तुलसी के पौधे अलग-अलग रंग के होते हैं. इनमें कई समानता होती है लेकिन इनके पत्तों का रंग अलग होता है. रामा तुलसी की पत्तियां हरे रंग की होती है. जबकि, श्यामा तुलसी की पत्तियां हल्के बैंगनी रंग की होती है. आप तुलसी के पौधे की पत्तियों के रंग को देखकर दोनों में अंतर कर सकते हैं.

विज्ञापन

रामा या श्यामा कौन-सा पौधा घर लाएं

रामा तुलसी का पौधा घर में लाना शुभ माना जाता है. रामा तुलसी के पत्ते हरे होते हैं और स्वाद में हल्के मीठे होते हैं. इसे घर में लगाने से सुख-समृद्धि बनी रहती है. रामा तुलसी को श्री तुलसी और उज्ज्वल तुलसी के नाम से भी जानते हैं. श्यामा तुलसी का भी खास महत्व होता है. इन दोनों को ही शुभ माना जाता है. लेकिन पूजा के लिए रामा तुलसी का उपयोग किया जाता है. ऐसे में घर में रामा तुलसी लगाना शुभ होता है. वास्तु के अनुसार, भी इस तुलसी को घर में लगाना बेहद लाभकारी होता है.

विज्ञापन

घर में तुलसी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

आपको घर में तुलसी का पौधा लगाते समय कई बातों का ध्यान रखना चाहिए. आप तुलसी को साफ स्थान पर लगाएं जहां सूर्य का प्रकाश आता हो. रामा तुलसी को घर के आंगन में लगाना शुभ माना जाता है. आप इसकी नियमित पूजा करें और जल चढ़ाएं. ध्यान रहे रविवार, एकादशी के दिन और ग्रहण काल के समय तुलसी को जल नहीं देना चाहिए.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ