Ram Navami 2025: भगवान राम का जन्म चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हुआ था। साल 2025 में यह दिन 6 अप्रैल को पड़ रहा है। खास बात यह है कि भगवान राम का जन्म पुष्य नक्षत्र में हुआ था। करीब 13 साल बाद रविवार को पड़ रही है और इस दिन पुष्य नक्षत्र होने के कारण रविपुष्य योग बन रहा है। इस कारण रामनवमी के दिन किए गए सभी कार्य सफल होंगे।
यह नक्षत्र धन प्राप्ति के लिए भी अच्छा माना जाता है। इसके साथ ही इस दिन भगवान राम का पूजन करने दोगुना फल प्राप्त होगा। अगर आप लाइफ में समस्याओं को अंत चाहते हैं तो इस दिन कुछ चीजों को भगवान श्रीराम को अर्पित कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि वे कौन सी चीजें हैं, जिनको भगवान राम को आप अर्पित कर सकते हैं।
तुलसी के पत्ते
ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार तुलसी दल अर्पित करने से भगवान विष्णु जल्दी प्रसन्न होते हैं। भगवान राम श्रीहरिविष्णु के अवतार हैं, इस कारण रामनवमी के दिन उन्हें तुलसी अर्पित करना काफी शुभ रहेगा। माना जाता है कि इस दिन भगवान राम को तुलसी अर्पित करने से पापों का नाश होता है।
केला, गुड़ और खीर
भगवान राम को केला, गुड़ या खीर का भोग लगाने से परिवार की सुख-समृद्धि बढ़ती है। इसके साथ ही संतान सुख भी प्राप्त होता है।
शहद
भगवान श्रीराम को शहद अर्पित करने से आपके सामाज में लोगों से संबंध अच्छे होते हैं। इससे साथ ही मान और प्रतिष्ठा बढ़ती है।
घी का दीपक और चंदन
भगवान राम के सामने घी का दीपक जलाने और चंदन लगाने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
वस्त्र
भगवान राम को वस्त्र अर्पित करने से जीवन में समृद्धि और सौभाग्य आता है।
लाल, केसरिया या पीले फूल
इन रंगों के फूल प्रभु को अर्पित करने से सौभाग्य, समृद्धि और मानसिक शांति प्राप्त होती है।
केसर युक्त चंदन
केसर मिला चंदन भगवान को लगाने से रोग और धन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं।
सीता-राम की संयुक्त पूजा
भगवान राम और सीता माता की साथ में पूजा करने से वैवाहिक जीवन के कलेश दूर होते हैं। इसके साथ ही धन में वृद्धि होती है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- Ram Navami 2025: 6 अप्रैल रामनवमी पर इस समय करें भगवान राम का अभिषेक और पूजन, प्रभु होंगे प्रसन्न!
संबंधित खबरें
कौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
11 hrs agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
12 hrs agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
14 hrs agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
14 hrs agoशारदीय नवरात्रि में अखंड ज्योति कैसे जलाएं? इन नियमों का रखें ध्यान
15 hrs agoआज है पितृ पक्ष का खास दिन, जानिए अमावस्या का महत्व और श्राद्ध मुहूर्त
19 hrs agoकैसे करें अपने-पराए की पहचान? चाणक्य नीति से जानिए लोगों की परख करना
1 day agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoनवरात्रि शुरू होने से पहले करें घर की सफाई, आज ही हटा दें ये 5 चीजें
1 day agoपितृ पक्ष अमावस्या पर शुभ संयोग, पितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines