---विज्ञापन---

Religion angle-right

Ram Navami 2025: नवमी को प्रभु को अर्पित करें ये 7 सामान, भगवान राम बनाएंगे आपके काम!

Ram Navami 2025: साल 2025 में 6 अप्रैल को रामनवमी पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन आप अपने जीवन की समस्याओं का अंत करने के लिए भगवान राम को कुछ चीजें अर्पित कर सकते हैं। मान्यता है कि इन चीजों को अर्पित करने से जीवन में सुख-समृद्धि और धन आता है।

---विज्ञापन---

Ram Navami 2025: भगवान राम का जन्म चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हुआ था। साल 2025 में यह दिन 6 अप्रैल को पड़ रहा है। खास बात यह है कि भगवान राम का जन्म पुष्य नक्षत्र में हुआ था। करीब 13 साल बाद रविवार को पड़ रही है और इस दिन पुष्य नक्षत्र होने के कारण रविपुष्य योग बन रहा है। इस कारण रामनवमी के दिन किए गए सभी कार्य सफल होंगे।

यह नक्षत्र धन प्राप्ति के लिए भी अच्छा माना जाता है। इसके साथ ही इस दिन भगवान राम का पूजन करने दोगुना फल प्राप्त होगा। अगर आप लाइफ में समस्याओं को अंत चाहते हैं तो इस दिन कुछ चीजों को भगवान श्रीराम को अर्पित कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि वे कौन सी चीजें हैं, जिनको भगवान राम को आप अर्पित कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

तुलसी के पत्ते

ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार तुलसी दल अर्पित करने से भगवान विष्णु जल्दी प्रसन्न होते हैं। भगवान राम श्रीहरिविष्णु के अवतार हैं, इस कारण रामनवमी के दिन उन्हें तुलसी अर्पित करना काफी शुभ रहेगा। माना जाता है कि इस दिन भगवान राम को तुलसी अर्पित करने से पापों का नाश होता है।

केला, गुड़ और खीर

भगवान राम को केला, गुड़ या खीर का भोग लगाने से परिवार की सुख-समृद्धि बढ़ती है। इसके साथ ही संतान सुख भी प्राप्त होता है।

---विज्ञापन---

शहद

भगवान श्रीराम को शहद अर्पित करने से आपके सामाज में लोगों से संबंध अच्छे होते हैं। इससे साथ ही मान और प्रतिष्ठा बढ़ती है।

घी का दीपक और चंदन

भगवान राम के सामने घी का दीपक जलाने और चंदन लगाने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

---विज्ञापन---

वस्त्र

भगवान राम को वस्त्र अर्पित करने से जीवन में समृद्धि और सौभाग्य आता है।

लाल, केसरिया या पीले फूल

इन रंगों के फूल प्रभु को अर्पित करने से सौभाग्य, समृद्धि और मानसिक शांति प्राप्त होती है।

---विज्ञापन---

केसर युक्त चंदन

केसर मिला चंदन भगवान को लगाने से रोग और धन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं।

सीता-राम की संयुक्त पूजा

भगवान राम और सीता माता की साथ में पूजा करने से वैवाहिक जीवन के कलेश दूर होते हैं। इसके साथ ही धन में वृद्धि होती है।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- Ram Navami 2025: 6 अप्रैल रामनवमी पर इस समय करें भगवान राम का अभिषेक और पूजन, प्रभु होंगे प्रसन्न!

---विज्ञापन---
First published on: Apr 05, 2025 09:28 PM

End of Article

About the Author

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola