---विज्ञापन---

Religion angle-right

Ram Lalla Surya Tilak: रामनवमी पर आज दोपहर 12 बजे सूर्यदेव करेंगे रामलला का सूर्य तिलक, दिखेगा अदभुत नजारा

आज रामनवमी के मौके पर अयोध्या स्थित राम मंदिर में दोपहर 12 बजे रामलला का सूर्य अभिषेक किया जाएगा। यह सूर्य अभिषेक की प्रक्रिया लगभग 4 मिनट तक चलेगी। भगवान श्रीराम के सूर्य अभिषेक का यह माॅडल प्रकाश परावर्तन की प्रक्रिया पर आधारित है।

---खबर नीचे जारी है---

Ram Lalla Surya Tilak: आज रामनवमी के अवसर पर अयोध्या स्थित राम मंदिर में श्री रामलला का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। इस बार की रामनवमी कई मायनों में विशेष होगी। करीब 500 साल बाद प्रभु राम अपने महल में लौटे हैं ऐसे में रामलला से जुड़ा हर एक दिन जो इस बार पहली बार मनाया जा रहा है वह अविस्मरणीय और अदभूत होगा। आज दोपहर 12 बजे श्रीराम का जन्म होगा। उसके बाद उनके माथे पर सूर्य की किरण पड़ेगी।

बता दें कि भगवान राम सूर्य अभिषेक वैज्ञानिक फाॅर्मूले के तहत किया जाएगा। वैज्ञानिकों ने इससे जुड़ा रिसर्च भी किया जो बीते दिनों ट्रायल में भी सफल रहा। आज रामनवमी है भगवान राम का जन्मदिन मनाया जाएगा। इस पल का दुनिया में बैठे सभी रामभक्त साक्षी बनेंगे।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ेंः Breaking News Live Updates: आज रामलला का सूर्य तिलक होगा, अयोध्या राम मंदिर में सूर्य अभिषेक उत्सव

ऐसे होगा रामलला का सूर्य अभिषेक

रामनवमी के दिन सूर्य की रोशनी मंदिर के तीसरे तल पर लगे दर्पण पर पड़ेगी। इसके बाद यहां से परावर्तित होकर पीतल की पाइप में प्रवेश करेगी। इस पाइप में लगे दूसरे दर्पण से टकराकर 90 डिग्री पर पुनः परावर्तित हो जाएंगी। इसके बाद पीतल की पाइप से गुजरती हुई किरण तीन लेंसों से गुजरती हुई लंबे पाइप के गर्भगृह वाले सिरे पर लगे शीशे से टकराएंगीं। गर्भगृह के शीशे से टकराने के बाद किरणें सीधे रामलला के मस्तिष्क पर 75 मिलीमीटर का गोलाकार तिलक लगाएगी इसके बाद लगातार 4 मिनट तक प्रकाश मान होंगी।

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

अयोध्या स्थित राम मंदिर में प्रकाश के परावर्तन नियम के जरिए रामलला सूर्य अभिषेक होगा। सूर्य अभिषेक का यह माॅडल श्रीराम मनोहर लोहिया विवि के साइंस के छात्र और प्रोफेसर ने मिलकर तैयार किया है। इस माॅडल में उर्जा सूर्य से ली जा रही है। इसके बाद अलग-अलग लैंस के जरिए प्रकाश को परावर्तित कर रामलला का सूर्य अभिषेक किया जाएगा।

ये भी पढ़ेंः Ram Lalla Surya Tilak: राम मंदिर अयोध्या में रामनवमी उत्सव का लाइव प्रसारण होगा, जानें कैसे और कहां देखें?

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Apr 17, 2024 07:10 AM

End of Article

About the Author

Amit Kumar

जर्नल‍िज्‍म में 18 साल से ज्‍यादा का अनुभव। दैन‍िक ह‍िंदुस्‍तान, दैन‍िक जागरण, अमर उजाला, दैन‍िक भास्‍कर, जनसत्ता, नई दुन‍िया जैसे देश के प्रत‍िष्‍ठ‍ित अखबारों से होते हुए कारवां 2019 में अमर उजाला के ड‍िज‍िटल के प्‍लेटफॉर्म पर पहुंचा। टीवी9 में देश-व‍िदेश की खबरों के साथ होम पेज की ज‍िम्‍मेदारी न‍िभाते हुए फ‍िलहाल न्‍यूज24 के साथ जुड़ा हुआ हूं। द‍िल्‍ली यून‍िवर्स‍िटी से ह‍िंदी में एम.ए. करने के बाद माखन लाल चतुर्वेदी यून‍िवर्स‍िटी से पत्रकार‍िता में पीजी ड‍िप्‍लोमा हास‍िल क‍िया। लंबे समय तक खेल जगत में पत्रकार‍िता करने के साथ देश-व‍िदेश की खबरों में खासी रुच‍ि।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola