Ram Mandir Ayodhya Ram Lalla Surya Tilak: आज 500 साल बाद रामलला का सूर्य तिलक हुआ तो काफी अद्भुत नजारा देखने को मिला। अपनी आंखों से रामलला का सूर्य तिलक देखकर रामभक्त भाव विभाेर हो गए। ऐसा विहंगम नजारा था कि राम मंदिर राम नाम के जयकारों से गूंज उठा। राम मंदिर अयोध्या में भी आज रामनवमी उत्सव मनाया गया। करीब 12 बजे सूर्य की किरणें रामलला की ललाट पर पड़ीं और उनका सूर्य अभिषेक हुआ। इस दौरान भव्य आरती भी की गई।
राम मंदिर में चल रहे रामनवमी उत्सव का सीधा प्रसारण भी किया गया। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से रामनवमी उत्सव की लाइव स्ट्रीमिंग के इंतजाम किए गए हैं। ट्रस्ट से मिली जानकारी के अनुसार, अयोध्या नगर निगम राम मंदिर में रामनवमी समारोह के लाइव प्रसारण के लिए पूरे अयोध्या में लगभग 100 LED स्क्रीन लगाई गईं, जिन पर श्रद्धालुओं ने रामनवमी उत्सव लाइव देखा। इसके अलावा यूट्यूब सहित ट्रस्ट के X अकाउंट पर भी लाइव प्रसारण हुआ।
ट्रस्ट की ओर से जारी की गई एडवाइजरी
- 16 से 18 अप्रैल के बीच रामलला के दर्शन और आरती के लिए होने वाली स्पेशल पास बुकिंग कैंसिल कर दी गई है।
- सभी श्रद्धालुओं को राम मंदिर में एंट्री करने के लिए अन्य भक्तों की तरह नियमों का पालन करना होगा।
- आज भक्त रात 11 बजे तक राम मंदिर आकर रामलला के दर्शन कर सकेंगे।
- आज रामलला का दरबार श्रद्धालुओं के लिए करीब 20 घंटे खुला रहेगा।
- दर्शन के दौरान भक्त अपने मोबाइल फोन और कीमती सामान न लाएं।
राम मंदिर में रामनवमी उत्सव कार्यक्रम
राम मंदिर अयोध्या में आज रामनवमी उत्सव कार्यक्रम सुबह साढ़े 3 बजे ही शुरू हो गया था। सबसे पहले सुबह साढ़े 3 बजे ब्रह्म मुहूर्त में मंगला आरती की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं को रामलला के खुले दर्शन कराए गए। रामलला का श्रृंगार और अभिषेक भी चलता रहा। 5 बजे रामलला की श्रृंगार आरती हुई।
आज सारा दिन समय-समय पर रामलला को भोग लगाने के लिए 5-5 मिनट के लिए पर्दा किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालुओं से धैर्य रखने की अपील ट्रस्ट की ओर से की गई है। रात 11 बजे तक रामलला के खुले दर्शन होंगे। शयन आरती के बाद मंदिर से निकलने वाले द्वार के पास प्रसाद वितरित किया जाएगा।
कैसे पड़ेंगी ललाल पर सूर्य की किरणें?
सूत्रों के मुताबिक, रामलला की ललाट पर सूर्य की किरणें कैसे पड़ीं? यह जानने की उत्सुकता रामभक्तों और देशवासियों के दिल में थी। इसके बारे में बताते हुए ट्रस्ट अधिकारियों ने कहा कि रामलला के सूर्य अभिषेक के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। निर्माण के समय ही एक सिस्टम राम मंदिर के गर्भगृह में लगा दिया गया था। बेंगलुरु की कंपनी ने एक सिस्टम बनाया है। इस सिस्टम में अष्टधातु के 20 पाइप लगे हैं। यह सिस्टम करीब एक करोड़ 20 लाख का है, जो कंपनी की ओर से राम मंदिर को डोनेट किया गया है। इसी सिस्टम के जरिए सूर्य की किरणें रामलला के ललाट पर पड़ेंगी।
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
6 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
8 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
9 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
9 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
12 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
14 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines