Raksha Bandhan Rules: रक्षाबंधन का पर्व इस साल 28 अगस्त को मनाया गया था. इस दिन बहनों ने अपने भाईयों की कलाई पर राखी यानी रक्षासूत्र बांधा था. राखी बांधने के कितने दिनों बाद इसे उतारना चाहिए? राखी उतारने के दौरान किन बातों का ध्यान रखें और राखी का क्या करें? इसको लेकर लोगों के मन में अक्सर सवाल होते हैं. आइये जानते हैं कि, रक्षाबंधन के पर्व के कितने दिनों बाद राखी उतारनी चाहिए. राखी उतारने के बाद इसका क्या करें?
कब उतारनी चाहिए राखी?
रक्षाबंधन पर्व के बाद राखी उतारने के लिए कोई सटीक दिन या समय नहीं बताया गया है. हालांकि, सामाजिक मान्यताओं के अनुसार, लोग कृष्ण जन्माष्टमी के बाद रक्षासूत्र खोल देते हैं. रक्षाबंधन के 8वें दिन यानी कृष्ण जन्माष्टमी पर राखी उतारने को लेकर बताया गया है. कई लोग 10 से 15 दिनों के बाद राखी खोलते हैं. समाज में कई लोग ऐसे भी हैं, जो राखी के खुद से खुल जाने या टूटने तक इसे बांधे रखते हैं. आप जन्माष्टमी पर या इसके बाद भी राखी उतार सकते हैं.
ये भी पढ़ें – Janmashtami 2026 Rashifal: कृष्ण जन्माष्टमी पर बन रहा ग्रहों का संयोग, इन 5 राशियों की चमकने जा रही है किस्मत
राखी उतारने के समय इन बातों का रखें ध्यान
राखी को उतारने के बाद इधर-उधर नहीं फेंकना चाहिए. इसे कैंची या चाकू से काटकर नहीं खोलना चाहिए. राखी को आराम से खोलना चाहिए. राखी उतारते समय भगवान का स्मरण करना चाहिए. राखी खोलने के बाद आप कूड़ेदान या सड़क पर ना फेंकें. राखी को किसी पवित्र तालाब या नदी में प्रवाहित कर दें. आप इसे सम्मानपूर्वक किसी साफ स्थान पर रखें.
आप घर में इकट्ठा पूजा सामग्री के साथ रख दें. इसके बाद इसे पूजा सामग्री के साथ जल में प्रवाहित करें. आपकी राखी प्लास्टिक या धातु की है, तो इसे जल में प्रवाहित करने से बचें. अगर आपकी बहन ने चांदी की राखी बांधी हैं. ऐसे में इस चांदी की राखी को उतारने के बाद साफ करके संभाल कर रख लें. आप इस चांदी को रीसाइकिल या एक्सचेंज के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
20 mins agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
15 hrs agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
18 hrs agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
18 hrs agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
19 hrs agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
20 hrs agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
1 day agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
1 day agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
1 day agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines