Raksha Bandhan 2026 Today: आज रक्षाबंधन पर किस समय बांधें भाई को राखी? जानिए शुभ मुहूर्त से लेकर नियम तक सबकुछ

Raksha Bandhan 2026 Today: आज 28 अगस्त को सावन पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा है. कई लोगों के मन में राखी बांधने के समय को लेकर सवाल है. आइये राखी बांधने के मुहूर्त के बारे में जानते हैं.

Raksha Bandhan.jpg (1)

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त (PIC CREDIT - AI)

Raksha Bandhan 2026 Today: सावन पूर्णिमा तिथि का आरंभ कल 27 अगस्त की सुबह 9 बजकर 8 मिनट से हो चुका था. आज सुबह 9 बजकर 48 मिनट पर पूर्णिमा तिथि का समापन होगा. उदयातिथि को महत्व देते हुए. आज 28 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा है. आज सावन पूर्णिमा पर रक्षाबंधन के दिन चंद्र ग्रहण भी लग रहा है. इसके साथ ही लोगों के मन में भद्रा के समय को लेकर सवाल हैं. आज राखी किस समय बांध सकते हैं. आइये इसके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

सावन पूर्णिमा पर ग्रहण और भद्रा (Sawan Purnima Grahan Bhadra)

आज रक्षाबंधन पर ग्रहण लग रहा है. ग्रहण सुबह 6 बजकर 55 मिनट से लेकर दोपहर को 12 बजकर 30 मिनट तक लगेगा. यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. ऐसे में इसका प्रभाव राखी बांधने के समय पर नहीं पड़ेगा. इसके साथ ही भद्रा 27 अगस्त को लग चुकी है. सुबह सूर्योदय से पहले भद्रा का समापन हो जाएगा. इसलिए ग्रहण और भद्रा दोनों ही राखी बांधने के समय में बाधा नहीं बनेंगी. आप शुभ मुहूर्त में बिना किसी बाधा के राखी बांध सकेंगे.

विज्ञापन

रक्षाबंधन शुभ मुहूर्त (Raksha Bandhan Shubh Muhurat)

रक्षाबंधन पर सुबह सूर्योदय के साथ ही राखी बांधने का मुहूर्त शुरू हो गया है. आप सुबह 5 बजकर 57 मिनट से लेकर सुबह 9 बजकर 48 मिनट तक राखी बांध सकते हैं. रक्षाबंधन पर राखी बांधने के लिए यह शुभ मुहूर्त रहेगा. अभिजीत मुहूर्त में दोपहर को राखी बांध सकते हैं. रक्षाबंधन पर भद्रा नहीं लग रही है, लेकिन राहुकाल रहेगा. राहुकाल में राखी बांधना अशुभ होता है. सुबह 10 बजकर 46 मिनट से लेकर 12 बजकर 22 मिनट तक राहुकाल के दौरान राखी बांधने से बचें.

विज्ञापन

राखी बांधने के नियम (Raksha Bandhan Rules)

रक्षाबंधन का उत्सव सुबह स्नान कर साफ वस्त्र पहनने के बाद ही मनाया जाना चाहिए. राखी बांधने के समय भाई का मुख पूर्व या उत्तर दिशा में होना चाहिए. दक्षिण यानी यमराज की दिशा में भूलकर भी मुख करके न बैठें. राखी बांधने के दौरान सिर पर कपड़ा रखें. बहन रोली, कुमकुम और अक्षत से भाई का तिलक करें. इसके बाद भाई की कलाई पर राखी बांधने के बाद घेवर या मिठाई खिलाएं. भाई को राखी बंधवाने के बाद बहन को उपहार या दक्षिणा देनी चाहिए.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ