Raksha Bandhan 2025 Upay: रक्षा बंधन का त्योहार भाई-बहन के प्रेम और विश्वास को दर्शाता है। इस दिन बहनें अपने भाई का तिलक करके उनकी कलाई पर राखी बांधती हैं, जिसके बदले में भाई अपनी बहन को उसकी रक्षा का वचन देता है। वचन के साथ-साथ आजकल गिफ्ट देने की परंपरा भी चल रही है। द्रिक पंचांग के अनुसार, हर साल सावन माह में आने वाली पूर्णिमा तिथि को रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाता है। साल 2025 में 09 अगस्त को सावन पूर्णिमा के साथ श्रावण माह का समापन होगा, जिस दिन रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाएगा।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, रक्षा बंधन के दिन यदि बहनें कुछ विशेष उपाय करती हैं तो उनके भाई की कई समस्याएं कम हो सकती हैं। साथ ही उनके भाई को नजर दोष और असफलता से भी मुक्ति मिल सकती है।
रक्षा बंधन के उपाय
- भाई को राखी बांधने से पहले बहनें देवी-देवताओं की पूजा करें। राखियों को गंगाजल से छूकर पवित्र करें और फिर शुभ मुहूर्त में अपने भाई की कलाई पर बांधें। इससे राखी में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, जिससे आपके भाई को नजर नहीं लगेगी और वो नकारात्मक ऊर्जा से दूर रहेंगे।
- यदि आप अपने भाई को सफल देखना चाहती हैं तो राखी बांधने के बाद उनके नाम से गाय को चारा खिलाएं और गौ माता की सेवा करें। इससे आपको और उन्हें दोनों को पुण्य मिलेगा व पुराने जन्मों के पाप नष्ट हो जाएंगे। साथ ही तरक्की की राह में आ रही परेशानियां खत्म होंगी और भाग्य बलवान होगा।
- यदि आपका भाई हर समय बीमार रहता है या आए-दिन वो किसी न किसी समस्या में फंस जाता है तो इस पावन दिन देवी-देवताओं की पूजा करने के बाद शुभ मुहूर्त में उनकी कलाई पर राखी बांधें। राखी बांधने के बाद नमक से उनकी नजर उतारें। साथ ही कुत्ते को रोटी खिलाएं। इस उपाय से उन्हें नजर दोष से मुक्ति मिलेगी और सफलता के नए रास्ते खुलेंगे।
ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan: धन से लेकर जूते-चप्पल तक, रक्षा बंधन पर इन 10 चीजों को गिफ्ट में देना है अशुभ
रक्षा बंधन का शुभ मुहूर्त
रक्षा बंधन के दिन शुभ मुहूर्त में ही राखी बांधनी चाहिए। इससे देवी-देवताओं का विशेष आशीर्वाद मिलता है और भाई-बहनों के बीच प्रेम बढ़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रक्षा बंधन के दिन शुभ मुहूर्त के अलावा ब्रह्म मुहूर्त और अभिजीत मुहूर्त में भी राखी बांध सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2025: क्यों मनाया जाता है रक्षा बंधन? भविष्य, स्कंद और महाभारत पुराण के प्रसंगों से जानें
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
29 mins agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
15 hrs agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
18 hrs agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
19 hrs agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
19 hrs agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
20 hrs agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
1 day agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
1 day agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
1 day agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines