Raksha Bandhan 2025 Gift Tips: हर साल देशभर में बड़ी ही धूमधाम से रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाता है। ये पर्व भाई-बहन के प्रेम और विश्वास को दर्शाता है। साल 2025 में 09 अगस्त को सावन पूर्णिमा के दिन रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाई का तिलक कर उनकी कलाई पर राखी बांधती हैं, जिसके बदले में भाई उन्हें उनकी रक्षा का वचन देते हैं। इसी के साथ भाई प्रेम से अपनी बहन को गिफ्ट भी देते हैं।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, रक्षा बंधन पर भाई अपनी बहन को क्या गिफ्ट देता है, उसका उनके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए शास्त्रों में कई चीजों को गिफ्ट में देना अशुभ माना गया है। आज हम आपको शास्त्रों में बताई गई उन 10 चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें रक्षा बंधन पर भाई को अपनी बहन को गिफ्ट में देने से बचना चाहिए।
पैसे
आमतौपर रक्षा बंधन के दिन भाई अपनी बहन को पैसे देता है। हालांकि शास्त्रों के अनुसार, भाइयों को अपनी बहन को पैसे नहीं देने चाहिए। इसे ऋण माना जाता है, जो बहनों के ऊपर जीवनभर रहता है।
काले रंग की चीजें
शास्त्रों में काले रंग को अशुभ माना गया है। इसलिए त्योहारों पर काले रंग के कपड़े पहनना शुभ नहीं माना जाता है। इसके अलावा काले रंग की कोई भी चीज गिफ्ट के रूप में नहीं देनी चाहिए। इससे घर में नकारात्मकता फैलती है और रिश्ते में दरार आने की संभावना बढ़ जाती है।
कांच का सामान
रक्षा बंधन के पावन दिन भाई को बहनों को कांच का सामना भूलकर भी नहीं देना चाहिए। इसे अशुभ माना जाता है, जिससे रिश्तों में दरार आने की संभावना बढ़ जाती है।
ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2025: रक्षा बंधन पर बना सौभाग्य-शोभन योग का महासंयोग, इन 3 राशियों की होगी बल्ले-बल्ले
इत्र और परफ्यूम
माना जाता है कि इत्र और परफ्यूम से नकारात्मक ऊर्जा जल्दी अट्रैक्ट होती है। इसलिए त्योहारों पर इत्र और परफ्यूम गिफ्ट में नहीं देना चाहिए। इससे रिश्तों में कड़वाहट बढ़ेगी और सेहत पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
घड़ी
आमतौर पर लोग गिफ्ट में घड़ी देते हैं, जो कि शास्त्रों के अनुसार शुभ नहीं है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि घड़ी का संबंध कर्मफल और न्याय के देवता शनि से है। यदि आप किसी को गिफ्ट में घड़ी देते हैं तो इससे उनके काम में रुकावटें आ सकती हैं। खासकर राखी पर भाइयों को अपनी बहनों को घड़ी नहीं देनी चाहिए। इससे दोनों को ही मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
चमड़े की चीजें
धार्मिक मान्यता के अनुसार, रक्षा बंधन के पावन दिन भाइयों को कभी भी अपनी बहनों को चमड़े की चीजें नहीं देनी चाहिए। दरअसल, शास्त्रों में बताया गया है कि चमड़े का संबंध शनि ग्रह से होता है। यदि आप चमड़े से बनी कोई भी चीज अपनी बहन को देते हैं, तो इससे आप दोनों के जीवन में परेशानियां आएंगी। साथ ही रिश्तों पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
मोती
मोती को दुःख का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इस पावन दिन भाइयों को अपनी बहन को मोती या मोती से बनी कुछ भी चीज गिफ्ट के रूप में नहीं देनी चाहिए। इससे भाई-बहन दोनों के जीवन में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।
नुकीली चीजें
रक्षा बंधन के पावन दिन भाइयों को अपनी बहनों को नुकीली चीजें देने से बचना चाहिए। इससे आपके रिश्ते पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
पुरानी या टूटी-फूटी चीजें
कभी भी टूटी-फूटी या इस्तेमाल की कई चीजों को उपहार के रूप में नहीं देना चाहिए। इससे रिश्ते में परेशानियां उत्पन्न होती हैं और नकारात्मक ऊर्जा फैलती है।
जूते-चप्पल
गिफ्ट में जूते-चप्पल देना भी अशुभ माना जाता है। दरअसल, जूते-चप्पल का संबंध कर्म के देवता शनि से है। यदि आप अपनी बहन को जूते-चप्पल गिफ्ट के रूप में देते हैं तो इससे आप दोनों का शनि खराब हो सकता है, जिसके कारण आएदिन लड़ाई-झगड़े होंगे और सेहत भी कमजोर रहेगी।
ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2025: क्यों मनाया जाता है रक्षा बंधन? भविष्य, स्कंद और महाभारत पुराण के प्रसंगों से जानें
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
18 mins agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 hr agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
3 hrs agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
3 hrs agoशारदीय नवरात्रि में अखंड ज्योति कैसे जलाएं? इन नियमों का रखें ध्यान
4 hrs agoआज है पितृ पक्ष का खास दिन, जानिए अमावस्या का महत्व और श्राद्ध मुहूर्त
8 hrs agoकैसे करें अपने-पराए की पहचान? चाणक्य नीति से जानिए लोगों की परख करना
21 hrs agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
22 hrs agoनवरात्रि शुरू होने से पहले करें घर की सफाई, आज ही हटा दें ये 5 चीजें
1 day agoपितृ पक्ष अमावस्या पर शुभ संयोग, पितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines