शादी के दिन बारिश लाएगी जीवन में तबाही या खुशहाली, जानें क्या कहती हैं मान्यताएं

Rain on wedding Day: किसी को भी विवाह के दिन किसी भी प्रकार की अड़चन या बाधा पसंद नहीं है, लेकिन बारिश किसी के वश में नहीं है। शादी के दिन बारिश को कुछ लोग गुडलक मानते हैं, तो कुछ लोग बहुत अशुभ मानते हैं। आइए जानते हैं, भारतीय संस्कृति में शादी के दिन बारिश से जुड़ी मान्यताएं क्या हैं?

Rain-on-wedding-Day

Rain on wedding Day: हर किसी के जीवन में शादी का दिन सपनों और उमीदों का दिन होता है। इस दिन जीवन में सबसे खास रिश्ते और प्रेम की शुरुआत होती है। शादी एक ऐसा दिन है, जब कोई भी किसी भी तरह की अड़चन पसंद नहीं करते हैं। लेकिन बारिश एक ऐसी ही बाधा है, जो वश में नहीं होता है और विवाह के आयोजन पर काफी असर डालते हैं। न केवल मेहमानों को परेशानी होती है, बल्कि व्यवस्थाओं में विघ्न पड़ता है। कुछ लोग इस दिन बारिश का होना अशुभ मानते हैं, वहीं कुछ लोग इसे शुभ मानते हैं। आइए जानते हैं, सनातन धर्म में विवाह के दिन बारिश होना शुभ होता है या अशुभ।

विज्ञापन

सफल रहेगा वैवाहिक जीवन

वर्षा को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। हिन्दू धर्म में बारिश को हरियाली और खुशहाली का संकेत माना गया है। कहते हैं, शादी के दिन बारिश होने से जीवन खुशहाली आती है। जिस तरह वर्षा के बाद धरती हरी-भरी हो जाती है, वैसे ही विवाह के दिन बारिश अच्छे भाग्य का प्रतीक होती है। विवाह में बारिश का होना भगवान के आशीर्वाद का प्रतीक होता है, यह दर्शाता है कि आपका वैवाहिक जीवन सफल रहेगा।

विज्ञापन

शीघ्र संतान प्राप्ति

मान्यतानुसार शादी के दिन बारिश होने की स्थिति को ‘प्रजनन’ से जोड़ा जाता है। शादी के दिन बारिश होना जल्दी संतान सुख का भी संकेत होता है। कहते हैं, जिस प्रकार बारिश बंजर भूमि को उपजाऊ बनाने में सहायक होती हैं, उसी प्रकार विवाह के दिन बारिश होने से कपल को संतान की शीघ्र प्राप्ति होती है। बता दें, संतान सुख को जीवन का महान सुख माना गया है।

रिश्तों में मजबूती

हिन्दू संस्कृति में शादी-विवाह से बने संबंध की मजबूती के लिए कामना की जाती है। इस दिन होने वाली वर्षा को वर और वधू के संबंध की मजबूती से भी जोड़ा जाता है। कहते हैं, शादी के दिन बारिश की बूंदें जब वर-वधु को एक साथ बांधने वाली गठबंधन की ‘गांठ’ पर पड़ती है, तो वह उसे मजबूत बनाने में सहायता करती है। कपड़े पर पडने वाला पानी उस गांठ को पक्का कर देता है, जो इस बात का प्रतीक होता है उनका आने वाला दाम्पत्य जीवन अटूट और खुशहाल रहेगा।

विज्ञापन

बता दें कि भारत की तरह विश्व की अनेक संस्कृतियों में शादी के दिन बारिश को ईश्वर का आशीर्वाद माना जाता है, जो अच्छे सौभाग्य का संकेत देती है और नए परिवार के विकास का प्रतीक माना जाता है। इसे अक्सर कपल के फ्यूचर के लिए इसे उर्वरता और समृद्धि की कामना के रूप में देखा जाता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक’ शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ