---विज्ञापन---

Religion angle-right

जानलेवा हमले के बाद भगवान की शरण में आए बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया, स्वामी प्रेमानंद महाराज से भी लिया आशीर्वाद

बॉलीवुड और हरियाणा के फेमस सिंह राहुल फाजिलपुरिया ने खुद पर हुए जानलेवा हमले के बाद भगवान की शरण में पहुंचे। यहां उन्होंने बांके बिहारी के दर्शन किए। इसके बाद संत प्रेमानंद महाराज का भी आशीर्वाद लिया।

---विज्ञापन---

बॉलीवुड सिंगर और हरियाणवी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया खुद पर गुरुग्राम में हुए जानलेवा हमले के बाद वृंदावन पहुंचे हैं। यहां उन्होंने अपने कुछ करीबी साथियों के साथ वृंदावन के बांके बिहारी के दर्शन कर माथा टेका। इसके बाद वे संत प्रेमानंद महाराज के यहां भी गए, जहां राहुल ने उनका आशीर्वाद लिया। राहुल फाजिलपुरिया का असली नाम राहुल यादव है।

बीती 14 जुलाई 2025 की शाम को गुरुग्राम के साउथर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) पर राहुल फाजिलपुरिया की सफेद थार गाड़ी पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। सीसीटीवी फुटेज और पुलिस जांच के अनुसार, हमलावरों ने राहुल की गाड़ी का लगभग दो किलोमीटर तक पीछा किया और फिर एक सफेद टाटा पंच कार से उनकी गाड़ी को रोककर गोलीबारी शुरू की। राहुल ने अपनी सूझबूझ से गाड़ी को तेजी से पीछे ले जाकर अपनी जान बचाई। इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन घटना ने सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े किए।

---विज्ञापन---

एक आरोपी हो चुका है गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में सोनीपत निवासी 25 वर्षीय विशाल को गिरफ्तार किया है, जिसने राहुल की रेकी करने की बात कबूल की। हमलावरों ने पहले से ही राहुल के आने-जाने के रास्तों और समय की पूरी जानकारी जुटाई थी। एक सोशल मीडिया पोस्ट में सुनील सरधानिया नामक व्यक्ति ने हमले की जिम्मेदारी ली, जिसमें दावा किया गया कि राहुल ने उनके भाई दीपक नांदल से 5 करोड़ रुपये लिए थे, जो वापस नहीं किए हैं। पोस्ट में धमकी दी गई कि अगर पैसे नहीं लौटाए गए तो हर महीने राहुल के करीबियों को निशाना बनाया जाएगा।

भगवान की ली शरण

इस हमले के बाद राहुल ने गुरुग्राम छोड़कर वृंदावन का रुख किया। वहां उन्होंने स्वामी प्रेमानंद महाराज से भी मुलाकात की और उनके प्रवचनों को सुना। इसके बाद, राहुल ने वृंदावन के प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में दर्शन किए, जहां उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sazal Jain (@sazal_jain_)

बॉलीवुड में दिए हैं हिट सॉन्ग

राहुल फाजिलपुरिया ने अपने गाने ‘लड़की ब्यूटीफुल कर गई चुल’ से बॉलीवुड में काफी नाम कमाया है। राहुल हरियाणवी और बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री में एक जाना-माना नाम हैं। गुरुग्राम के फाजिलपुर झारसा गांव के रहने वाले राहुल ने अपने अनूठे रैप और गानों जैसे ‘हरियाणा रोडवेज’ और ’32 बोर’ से काफी फेमस हुए। साल 2024 में उन्होंने जननायक जनता पार्टी (JJP) के टिकट पर गुरुग्राम से लोकसभा चुनाव भी लड़ा, हालांकि वे हार गए।

---विज्ञापन---

विवादों में भी रहा चुका है नाम

राहुल का नाम पहले भी विवादों से जुड़ा रहा है। साल 2023 में नोएडा के कोबरा कांड में उनका नाम आया था। यहां उनके और यूट्यूबर एल्विश यादव के म्यूजिक वीडियो में सांपों के इस्तेमाल को लेकर सवाल उठे थे। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इस मामले में उनसे पूछताछ की थी और उनकी कुछ संपत्तियों को कुर्क किया था।

ये भी पढ़ें- क्या है भगवान श्रीकृष्ण का पहला नाम? जिसका जवाब अखिलेश को नहीं दे पाए कथावाचक अनिरुद्धाचार्य

First published on: Jul 17, 2025 03:26 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola