Rahu Dosh Upay: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, राहु एक पापी ग्रह है, जिसके असर से जीवन अस्त-व्यक्त हो जाता है। यह मस्तिष्क और विचारों को दूषित करता हैं, क्योंकि यह एक छाया ग्रह है और इसका कोई वास्तविक रूप नहीं है। हठ, दुष्टता, अस्थिरता, आलस्य, दरिद्रता, रुकावट, बाधाएं आदि इस अशुभ ग्रह के मुख्य अशुभ कारकत्व हैं। आइए जानते हैं, वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर के अंदर इसका वास कहां होता है और किस उपाय से राहु के असर से मुक्ति पाई जा सकती है?
घर में यहां होता है राहु का वास
राहु न केवल नकारत्मक ऊर्जा (नेगेटिव एनर्जी) फैलाता है, बल्कि घर के अंदर इसका वास भी सबसे अधिक नेगटिव एनर्जी वाले स्थान पर होता है। ये जगह है, घर की टॉयलेट। जिन लोगों के घर की टॉयलेट गंदी रहती है, वहां राहु की मौज होती है। वाशरूम की टॉयलेट शीट इसकी सबसे पसंदीदा जगह है। राहु यहां बैठे-बैठे पूरे घर में नेगेटिव एनर्जी फैलाता है और अपनी अशुभता की पकड़ बढ़ाकर घर की शुभता को जकड़ लेता है।
राहु का जीवन पर नेगेटिव असर
राहु के प्रभाव से व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में काफी अड़चनें और बाधाएं आती हैं। रिश्तों में गलतफहमियां और संघर्ष बढ़ जाते हैं। लाइफ पार्टनर से मतभेद और अलगाव की स्थिति भी बन सकती है। साझेदारी के काम में विश्वासघात हो सकता है। व्यापार में नुकसान बढ़ सकता है। मानसिक और भावनात्मक अशांति जीवन में उथल-पुथल बढ़ जाती है। भ्रम और क्रोध स्वाभाव पर हावी हो जाता है। ड्रग्स की लत लग सकती है।
ऐसे छुड़ाएं राहु से पीछा
यदि आप अपने जीवन और घर से राहु के अशुभ असर को समाप्त करना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपने वाशरूम और टॉयलेट को साफ रखने का प्रयास करें। इससे राहु की अशुभता का आधा असर खत्म हो जाएगा। इसके बाद नमक का उपाय करें। आपको कांच के कटोरे में नमक लेनी है और उसे हर टॉयलेट रूम में रखना है। लेकिन वहां रखने से पहले उसमें 2 चीजें और मिलाएं। ये चीजें हैं थोड़ी-सी फिटकरी और 5 लौंग। ये तीनों चीजें मिलकर राहु की सारी नेगेटिव एनर्जी सोंख लेंगी। नमक के कटोरे को प्रत्येक महीने पर बदलते रहें। इस उपाय से आपका घर राहु-मुक्त हो जाएगा।
ये भी पढ़ें: लाल किताब के 3 उपाय से बढ़ते खर्च पर लगेगी लगाम, टिकने लगेगा हाथ में पैसा
ये भी पढ़ें: ऐसे लोग होते हैं भाग्यशाली, जिनके नाखून में होता है ये निशान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
बैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
7 hrs agoकरवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
11 hrs agoसुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
11 hrs agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
13 hrs agoआज से कार्तिक माह का शुभारंभ, यहां जानिए इस महीने का महत्व और नियम
16 hrs agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
1 day agoइन उपायों से दूर होगी दरिद्रता, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoक्या करवा चौथ व्रत पर रहेगा पर भद्रा का साया? जानिए पूजा मुहूर्त
1 day agoघर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, जानें जरूरी टिप्स
1 day agoकब है देव उठनी एकादशी व्रत? इस दिन योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines