Rahu Dosh ke Upay: क्या आपने कभी यह नोटिस किया है, कुछ लोगों के घरों की बालकनी या टैरेस पर खाली गमला रखा रहता है। खाली कहने का मतलब यह है कि उसमें कोई पौधा नहीं होता है। वह मिटटी से भरी हो सकती है, नहीं भी हो सकती है। क्या आप जानते हैं, ऐसा क्यों किया जाता है? दरअसल यह एक बहुत प्रभावशाली प्राचीन उपाय है, जो एक साथ कई समस्याओं से निजात दिलाने में फायदेमंद सिद्ध होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में खाली गमला रखना राहु दोष प्रभाव कम करने से संबंधित है। यह उपाय राहु के बुरे असर से होने वाली अकाल मृत्यु से बचाता है और घर के वास्तु दोष को दूर करने मददगार सिद्ध होता है। आइए जानते हैं, यह कैसे काम करता है?
नकारात्मक ऊर्जा का अवशोषण
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, खाली गमला नकारात्मक ऊर्जा को सोखता है, खासकर राहु ग्रह से जुड़ी नकारात्मक ऊर्जा को। खाले गमले का यह प्राचीन उपाय घर का वास्तु दोष दूर करता है। इससे घर की अशांति और बाधाओं को दूर करने में मदद मिलती है। इस उपाय से परिवार के सदस्यों को भ्रम से मुक्ति मिलती है।
ग्रहों का संतुलन
वास्तु मान्यता के अनुसार, खाली गमला ग्रहों के प्रभाव को संतुलित करने में मदद करता है। यह राहु के अशुभ प्रभावों को कम करने में विशेष रूप से प्रभावी है। कहते हैं, यह उपाय अकाल मृत्यु के संकट को टालने में मदद करता है। इससे घर के ऊपर से यम का प्रभाव दूर होता है।
खाली गमला रखने की विधि
वास्तु शास्त्र के अनुसार, खाली गमला को एक खास दिशा में रखने से ही लाभ होता है। इस शास्त्र के मुताबिक दक्षिण या पश्चिम दिशा इस उपाय के लिए सर्वोत्तम है। जहां तक गमले के प्रकार की बात है, तो लाल या पीले रंग का मिट्टी का गमला सबसे उपयुक्त है। इस गमले में थोड़ी मिट्टी के साथ कुछ सिक्के और एक लाल कपड़ा टुकड़ा रखने से विशेष लाभ होता है।
ये भी पढ़ें; शुक्रवार की रात करें पत्थर का उपाय, धन हानि दूर होने के साथ मां लक्ष्मी की होगी खास कृपा!
ये भी पढ़ें; कन्याकुमारी का भगवती अम्मन मंदिर, जहां PM मोदी ने की पूजा-अर्चना, जानें इससे जुड़ी 10 खास बातें
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
बैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
7 hrs agoकरवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
11 hrs agoसुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
11 hrs agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
13 hrs agoआज से कार्तिक माह का शुभारंभ, यहां जानिए इस महीने का महत्व और नियम
16 hrs agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
1 day agoइन उपायों से दूर होगी दरिद्रता, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoक्या करवा चौथ व्रत पर रहेगा पर भद्रा का साया? जानिए पूजा मुहूर्त
1 day agoघर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, जानें जरूरी टिप्स
1 day agoकब है देव उठनी एकादशी व्रत? इस दिन योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines