Radha Ashtami 2025 Vrat: कृष्ण भक्तों के लिए राधा अष्टमी के पर्व का खास महत्व है, क्योंकि इस दिन श्रीकृष्ण की प्रिय सखी राधा रानी की पूजा की जाती है। देवी राधा को प्रेम, भक्ति और अलौकिक संबंध का प्रतीक माना जाता है, जिनकी पूजा से कृष्ण जी भी प्रसन्न होते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जिन लोगों के ऊपर राधा रानी की विशेष कृपा रहती है, उन्हें प्यार, सुख, समृद्धि, धन और वैभव आदि जीवन का हर सुख मिलता है।
द्रिक पंचांग के अनुसार, हर साल भाद्रपद माह में आने वाली शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को राधा अष्टमी मनाई जाती है। राधा अष्टमी को कृष्ण जी की सर्वोच्च प्रेयसी देवी राधा के जन्मोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है। देश के कई राज्यों में राधा अष्टमी को राधाष्टमी और राधा जयन्ती के नाम से भी जाना जाता है। चलिए अब जानते हैं राधा अष्टमी की सही तिथि, पूजा के शुभ मुहूर्त और विधि आदि के बारे में।
राधा अष्टमी 2025 में कब है?
साल 2025 में जन्माष्टमी के 14 दिन बाद राधा अष्टमी है। इस बार 30 अगस्त की रात 10 बजकर 46 मिनट से लेकर 1 सितंबर की सुबह 12 बजकर 57 मिनट तक भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि रहेगी। ऐसे में उदया तिथि के आधार पर 31 अगस्त 2025, वार रविवार को राधा अष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। बता दें कि कुछ लोग राधा अष्टमी के दिन व्रत भी रखते हैं।
निर्जला और फलाहार दोनों तरीके से राधा अष्टमी का व्रत रखा जाता है। जो लोग निर्जला उपवास रखते हैं, उन्हें दिनभर जल और अन्न कुछ भी खाने की मनाही होती है। जबकि फलाहार व्रत में दिन में केवल एक बार ताजे फल और जल का सेवन किया जा सकता है।
राधा अष्टमी की पूजा का शुभ मुहूर्त
राधा अष्टमी के दिन देवी राधा की पूजा मध्याह्न काल यानी दोपहर में की जाती है। 31 अगस्त 2025 को सुबह 11 बजकर 05 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 38 मिनट तक मध्याह्न काल है। ये 02 घंटे 33 मिनट राधा रानी की पूजा के लिए बेहद शुभ हैं। इसके अलावा इस दिन सूर्योदय सुबह 05:59 मिनट पर होगा। जबकि ब्रह्म मुहूर्त प्रात: काल 04:29 से सुबह 05:14 मिनट तक, अभिजित मुहूर्त सुबह 11:56 से दोपहर 12:47 मिनट तक और सायाह्न सन्ध्या शाम में 06:44 से लेकर 07:51 मिनट तक है।
ये भी पढ़ें- Pithori Amavasya: 22 या 23 अगस्त, कब रखा जाएगा पिठोरी अमावस्या का व्रत? जानें सही तिथि और मुहूर्त
राधा अष्टमी की पूजा विधि
- सुबह जल्दी उठें।
- स्नान आदि कार्य करने के बाद गुलाबी या लाल रंग के शुद्ध कपड़े धारण करें।
- घर के मंदिर में देवी राधा और कृष्ण जी की मूर्ति या तस्वीर की स्थापना करें।
- हाथ जोड़कर व्रत का संकल्प लें।
- देवी-देवताओं को फल, फूल, मिठाई, कपड़े, अक्षत, पंचामृत, दही, अरबी की सब्जी, मेवे और चुनरी अर्पित करें।
- राधा रानी और कृष्ण जी के नाम का 11 बार जाप करें।
- घी का एक दीपक जलाएं।
- राधा अष्टमी व्रत की कथा पढ़ें या सुनें और आरती करें।
- दोपहर में फिर से राधा रानी की पूजा करें।
- व्रत का पारण करने से पहले दान दें और गौ सेवा करें।
राधा अष्टमी का व्रत कब खोलें?
राधा अष्टमी के व्रत का पारण अष्टमी तिथि के समाप्त होने के बाद किया जाता है। हालांकि कुछ लोग सूर्यास्त के बाद भी उपवास खोलते हैं। इस बार 01 सितंबर 2025 की सुबह 12:57 मिनट पर अष्टमी तिथि समाप्त हो रही है। जबकि 31 अगस्त को शाम में 06 बजकर 44 मिनट पर सूर्यास्त होगा।
राधा अष्टमी का व्रत किस चीज को खाकर खोलें?
फल या दूध से राधा अष्टमी के व्रत को खोला जा सकता है, लेकिन सबसे पहले उसका भोग राधा रानी और कृष्ण जी को लगाएं। व्रत खोलने के बाद आप सात्विक भोजन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Yuti 2025: 21 अगस्त से ये 3 राशियां लेंगी राहत की सांस, मिथुन राशि में भंग होगी गुरु-शुक्र की युति
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
15 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
16 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
17 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
18 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
20 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
22 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines