Vastu Tips For Home In Hindi: जैसे-जैसे शाम होती है, वैसे-वैसे अंधेरा होना शुरू हो जाता है. जहां कुछ लोग अंधेरे से बचने के लिए घर में तमाम लाइटें जलाते हैं, वहीं कई लोग अंधेरे में ही काम करने लगते हैं, जो कि धार्मिक दृष्टि से ठीक नहीं है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शाम के बाद घर में थोड़ी रोशनी होना बहुत जरूरी है. खासकर, घर के मुख्य द्वार, रसोई घर और बेडरूम में उजाला होना आवश्यक है, अन्यथा इसका नकारात्मक प्रभाव घर के प्रत्येक व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है.
आज यहां पर आप जानेंगे कि रात के समय घर में रोशनी होना वास्तु शास्त्र के नजरिए से क्यों जरूरी है. साथ ही इस नियम के पालन न करने से होने वाले नुकसान और बचाव के उपाय पता चलेंगे.
घर में अंधेरा क्यों नहीं होना चाहिए?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, रात के समय घर में पूर्ण रूप से अंधेरा नहीं होना चाहिए. जहां अंधेरा होता है, वहां पर नकारात्मक ऊर्जाओं की शक्ति प्रबल हो जाती है. ऐसे में घर वालों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है. साथ ही धन का लेनदेन करने से लाभ नहीं होता है.
बता दें कि पौराणिक शास्त्रों में बताया गया है कि जहां पर अंधेरा होता है, वहां पर मां लक्ष्मी का भी वास नहीं होता है जो कि धन की देवी हैं. ऐसे में घरवालों को पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है. साथ ही लोन व कर्ज लेने की नौबत आ सकती है.
ये भी पढ़ें- Pigeon Lucky Signs: घर में लक्ष्मी आने से पहले कबूतर देता है ये खास इशारे, शकुन शास्त्र का बड़ा खुलासा
नकारात्मक शक्तियों से बचने के उपाय
- शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर सरसों के तेल या गाय के घी का मिट्टी का दीपक जलाएं. दीपक को घर के मुख्य द्वार के बाहर दाहिनी तरफ रखें. ऐसा करने से आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होगा और खुशियां बनी रहेंगी.
- अंधेरा होने से पहले रसोई घर में भी दक्षिण-पूर्व दिशा में शुद्ध देसी घी का दीपक जलाएं. इससे घर वालों को मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद मिलेगा, जिनकी कृपा से शारीरिक और मानसिक सेहत बढ़िया रहेगी.
ये भी पढ़ें- Budh Vakri 2026: 24 जुलाई तक वृषभ समेत इन 4 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, वक्री हुए बुध
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी वास्तु शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज काली चौदस पर करें हनुमान जी की पूजा, जरूर करें आरती और चालीसा
16 hrs agoकाली चौदस पर क्यों की जाती है हनुमान पूजा? पढ़ें पौराणिक कथा
17 hrs agoआज या कल, कब मनाई जाएगी छोटी दिवाली? पंचांग के अनुसार, जानें सही दिन
18 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की आरती और चालीसा, यहां पढ़ें लिरिक्स
19 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
20 hrs agoदिवाली पर इस दिव्य पाठ के साथ करें उपाय, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी
1 day agoआज शाम किस समय जलाएं यम का दीपक? जानिए यम दीपम का महत्व
1 day agoधनतेरस पर आर्थिक लाभ के लिए करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानें
1 day agoआज धनतेरस पर करें कुबेर देव की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoधनतेरस पर छोटा-सा उपाय भर देगा आपकी तिजोरी, यहां जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines