हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Putrada Ekadashi 2026 Today: आज पुत्रदा एकादशी की शाम इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, जानिए दीपदान का महत्व

Putrada Ekadashi 2026 Today: आज सावन माह की शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि है. यह दिन पुत्रदा एकादशी के तौर पर मनाया जाता है. आपको आज एकादशी की शाम इन 4 स्थानों पर दीपक जरूर जलाना चाहिए.

विज्ञापन
पुत्रदा एकादशी की शाम करें ये उपाय (PIC CREDIT - AI)

Putrada Ekadashi 2026 Today: आज सावन शुक्ल पक्ष की एकादशी है. एकादशी का दिन विष्णु भगवान की पूजा-अर्चना के लिए बेहद खास होता है. आज पुत्रदा एकादशी पर व्रत और पूजा करने के साथ ही आपको शाम के समय यहां बताए उपाय को करना चाहिए. दरअसल, यहां हम दीपदान की बात कर रहे हैं. किसी भी शुभ और पवित्र अवसर पर दीपक जलाना बहुत ही शुभ माना जाता है. आप लोग पुत्रदा एकादशी की शाम को इन 4 स्थानों पर दीपक अवश्य जलाए. इस उपाय से घर-परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होगा.

तुलसी के पास जलाएं दीपक

एकादशी तिथि के दिन तुलसी के पौधे में जल चढ़ाना और तुलसी के पत्ते तोड़ना वर्जित होता है. इस दिन ऐसी गलती करने से बचें. आप शाम के समय तुलसी के पौधे के नीचे दीपक जला सकते हैं. तुलसी को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. मां लक्ष्मी और तुलसी दोनों विष्णु जी को प्रिय है. ऐसे में इस उपाय को अवश्य करें.

भगवान विष्णु की प्रतिमा के समक्ष

अक्सर लोग सुबह के समय पूजा-पाठ करते हैं. हालांकि, सिर्फ इतना करने से ही आप भगवान को प्रसन्न नहीं कर सकते हैं. एकादशी के दिन आप शाम के समय विष्णु भगवान की प्रतिमा के समक्ष दीपक अवश्य जलाएं. इसके साथ ही आप ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप अवश्य करें.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Putrada Ekadashi 2026 Today: आज है पुत्रदा एकादशी, व्रत और पूजन के साथ जरूर करें इस कथा का पाठ, मिलेगा लाभ

पीपल के नीचे जलाएं दीपक

हिंदू धर्म में पीपल के पेड़ में देवताओं का वास माना गया है. पीपल के पेड़ की पूजा करने और पीपल के नीचे दीपक जलाने से श्रीहरि विष्णु का आशीर्वाद मिलता है. आप शाम के समय सूर्यास्त के बाद इस उपाय को कर सकते हैं.

विज्ञापन

मुख्य द्वार पर जलाएं दीपक

घर के मुख्य द्वार का ऊर्जा का स्रोत माना जाता है. आपको घर के मुख्य द्वार पर शाम के समय दीपक अवश्य जलाना चाहिए. एकादशी के दिन इस उपाय को जरूर करें. ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा से नकारात्मक शक्तियों का नाश होगा. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आएगी.

दीपदान का महत्व

दीपदान का अर्थ दीपक जलाने से होता है. पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ किसी पवित्र देवस्थान पर, पेड़ के नीचे या नदी के किनारे दीपक जलाने को दीप दान कहते हैं. दीपदान के लिए मिट्टी के दीपक और शुद्ध घी, सरसों के तेल या तिल के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए. दीपक जलाने से भगवान का आशीर्वाद मिलता है. शाम के समय खासकर सूर्यास्त के बाद दीप दान का खास महत्व होता है. आप यहां बताए गए उपायों को आज कर सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola